एक्सप्लोरर

Bhopal Corona News: भोपाल के अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों से जुड़ी आई है ये खबर

भोपाल में बुधवार को 23 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया. भोपाल में इस समय कोरोना के कुल 8,031 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 249 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Bhopal Corona Update: मध्य प्रदेश के भोपाल में कोरोना के मामलों में भले गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन अस्पतालों में संक्रमित मरीजों के भर्ती होने की संख्या बढ़ रही है. बुधवार को भोपाल में 23 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया. भोपाल में इस समय कोरोना के कुल 8,031 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 249 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं 7,172 मरीज होम आइसोलेशन में हैं.

भोपाल के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रभाकर तिवारी ने मंगलवार को यह चेतावनी दी थी कि गंभीर बीमारी वाले मरीजों के इलाज में देरी करना खतरनाक हो सकता है. इस बीच भोपाल में बुधवार को कोरोना के 1,341 नए मामले सामने आए हैं. वहीं मंगलवार को कोरोना के 1,339 नए केस दर्ज किए गए थे. भोपाल में जनवरी के महीने में अब तक 10,000 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल चुके हैं और दो लोगों की मौत हुई है.

दोनों मरीज थे कोरोना पॉजिटिव

भोपाल में जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें से एक रेलवे का एक पूर्व कर्मचारी था और उसे कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था. वहीं दूसरे व्यक्ति को सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. टेस्ट में दोनों ही मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. डॉ. प्रभाकर तिवारी का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज को रोका जा सकता है.

'पहले होना चाहिए कोरोना टेस्ट'

इस बीच चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा है कि कॉमरेडिडिटी वाले लोगों का पहले कोरोना टेस्ट होना चाहिए, क्योंकि सांस फूलना और खांसी की समस्या होने के मतलब हर मामला ओमिक्रॉन का नहीं हो सकता है. दूसरी तरफ भोपाल में दो और मरीजों की मौत हुई है, लेकिन मौत का कारण कोरोना नहीं है. फिलहाल पहली और दूसरी लहर की तुलना में कोरोना से मौतों के मामले में कमी आई है. भोपाल में 1 जनवरी को कोरोना के 27 नए मामले सामने आए थे, ये जून 2021 के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा केस थे. वहीं 10 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी थी.

ये भी पढ़ें-

Jabalpur Doctors Crisis: जबलपुर के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी, स्वीकृत पदों के मुकाबले महज एक तिहाई डॉक्टर ही कर रहे काम

MP News: उज्जैन में शिप्रा शुद्धीकरण को लेकर फिर घमासान, कांग्रेस नेत्री ने दी जल समाधि की धमकी, मनाने में जुटा प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget