एक्सप्लोरर

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का CM शिवराज पर वार, प्रदेश की 'विकास यात्रा' को बताया 'विनाश यात्रा'

CM शिवराज की प्रदेश में निकाली जा रही विकास यात्रा को गोविंद सिंह ने विनाश यात्रा बताया है. उन्होंने CM शिवराज पर शासकीय धन का दुरपयोग करके दोबारा सत्ता में काबिज होने का प्रयास करने का आरोप लगाया है.

MP Politics: मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बयान दिया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश में निकाली जा रही विकास यात्रा को गोविंद सिंह ने विनाश यात्रा बताया है. साथ ही उन्होंने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने किसानों और युवाओं को बर्बाद कर दिया है.
 
अपने बयान में गोविंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने हित में काम करते हुए प्रदेश को प्रदेश को लूटने का काम किया है. सरकार का कार्यक्रम में हर आदमी को बुलाना, गाड़िया लगाना और खाना खिलाना पूरे खजाने को खोखला करना, यह भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यक्रम बन चुका है.
 
CM शिवराज शासकीय धन का कर रहे दुरपयोग: गोविंद सिंह
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह एक निजी शादी समारोह कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भिंड पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह पर सीधा निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज शासकीय धन का दुरपयोग करते हुए एक बार फिर सत्ता में काबिज होने का प्रयास कर रहे हैं. प्रदेश की जनता गर्त में जा चुकी है. चार लाख से अधिक का कर्जा हो चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता समझ चुकी है लोहा गरम है, सिर्फ हथौड़ा चलाना बाकी रह गया है. जनता इस बार गर्म लोहे पर जरूर चोट करेगी.
 
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 फरवरी से विकास यात्रा शुरू कर रहे हैं. यह विकास यात्रा 25 फरवरी तक चलेगी.  21 दिनों तक चलनेवाली इस विकास यात्रा में विकास पताका और विकास रथ भी रहेगा. सीएम शिवराज ने विकास यात्रा को जनता के हित से जुड़ा बताते हुए महाभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की थी. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget