एक्सप्लोरर

Bhind: सिलेंडर विस्फोट के दो दिन बाद गैस एजेंसी संचालक पर गिरी गाज, जिला प्रशासन ने सील किया गोदाम

Bhind News:कचनाव गांव में दो दिन पहले गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद जिला प्रशासन गुरुवार को हरकत में आया. गैस एजेंसी संचालक के रिहायशी इलाके में अवैध रूप से संचालित गोदाम पर छापा पड़ा. .

Bhind:  भिंड जिले के कचनाव कला गांव में शादी वाले घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट हो जाने के बाद एक दर्जन लोग घायल हो गए थे. दो रोज पहले यानी 20 फरवरी की इस घटना से संज्ञान लेते हुए भिंड जिला प्रशासन हरकत में आया और शहर के रिहायशी इलाके में संचालित गैस एजेंसी के गोदाम से सैकड़ों की तादात में भरे हुए और खाली सिलेंडरों को जब्त कर किया है. 

मौके से जब्त किए गए 387 सिलेंडर  

दरअसल, भिंड शहर के पॉश इलाके की शिक्षक कॉलोनी स्थित साईं इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ प्रशासन को लगातार आवासीय इलाके में सिलेंडरों के अवैध गोदाम में जमा करने की शिकायत मिल रही थी. जिस पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई कर 17 भरे हुए एवं 12 खाली व्यवसायिक सिलेंडर और 5 किलोग्राम के 57 भरे हुए एवं 41 खाली सिलेंडर के साथ मौके से 387 सिलेंडर जब्त किए हैं. साथ ही एजेंसी और संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की है.

नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम, सील किया गया गोदाम 

जिला आपूर्ति अधिकारी एमके वार्ष्णेय ने बताया कि भिंड के रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों के भंडारण की शिकायत मिल रही थी. जिससे शहर में कोई बड़ी घटना घट सकती थी, गुरुवार को  खाद्य विभाग की टीम ने किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए अवैध गैस गोदाम पर छापेमारी की कार्रवाई की. एजेंसी संचालक लवकुश शर्मा से गैस सिलेंडर भंडारण के संबंध में लाइसेंस की मांग की गई. संचालक की ओर से उसे उपलब्ध नहीं कराए जाने पर और साथ ही निरीक्षण के दौरान अग्निशमन सुरक्षा इंतजाम अग्निशमन यंत्र, रेत से भरी बाल्टियां, खतरे का बोर्ड, तार फेंसिंग, इत्यादि नहीं पाई गई. गैस एजेंसी संचालक ने विस्फोटक अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से सिलेंडरों का रिहायशी इलाके में भंडारण करते पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई करते हुए 387 सिलेंडरों को जब्त कर सूर्या गैस एजेंसी को सुपुर्द कर गोदाम को सील कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें :-Khandwa Crime: आरोपियों के आंगन में आदिवासी का किया था अंतिम संस्कार, 100 लोगों पर FIR, जानें मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget