एक्सप्लोरर

MP के बैतूल में स्कूल बस पलटने से 12 छात्र घायल, 8 की हालत नाजुक, ड्राइवर पर केस दर्ज

Betul School Bus Accident: एमपी के बैतूल में ये बस दुर्घटना निमनवाड़ा गांव के पास की बताई जा रही है. घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस का शीशा तोड़कर बाहर निकला गया.

Betul School Bus Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार (24 जनवरी) को स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे घायल हो गए. इनमें से कुछ स्टूडेंट को काफी चोट आई है. दुर्घटना के बाद बच्चों को बस का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

साईंखेड़ा थाना प्रभारी राजन उईके ने बताया कि प्रगति कॉन्वेंट स्कूल की बस छात्रों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद छोड़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान निमनवाड़ा और खेड़ी कोर्ट के बीच बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना के समय 20 बच्चे गाड़ी में बैठे हुए थे. इनमें से 12 छात्रों को चोट पहुंची.

स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस का कांच फोड़कर बाहर निकला गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. 8 बच्चों को गंभीर चोट बताई जा रही है. उनका मुलताई अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से ये दुर्घटना हुई है. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 

शराब के नशे में था बस ड्राइवर!

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय बस ड्राइवर नशे की हालत में था. उसने दुर्घटना स्थल के पहले भी बस को काफी तेज गति से दौड़ा कर सड़क से गुजर रहे वाहनों को कट मारा था. 

स्कूल बस में गाइडलाइन का पालन नहीं

स्कूली बस को लेकर नियमों के पालन के लिए हमेशा समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता रहा है लेकिन यह भी जानकारी मिली है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. गाइडलाइन के मुताबिक ये स्कूल बस संचालित नहीं हो रही थी. इस मामले में जांच के बाद आगे कार्रवाई की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें:

MP Liquor Ban: क्या मध्य प्रदेश में होगी पूर्ण शराबबंदी? CM मोहन यादव ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget