एक्सप्लोरर

बैतूल में लिव-इन पार्टनर छोड़ गई तो बेटे को उतारा मौत के घाट, नशे की हालत में बीयर की बोतल से काटा गला

Betul News: बैतूल में लिव-इन पार्टनर के छोड़कर जाने पर एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने उसके बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने मौके से बच्चे के शव को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक छह वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने 36 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 'लिव-इन पार्टनर' के छह वर्षीय बेटे की हत्या करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने गंज इलाके में नशे की हालत में कथित तौर पर टूटी बीयर की बोतल से लड़के का गला काट दिया. 

आरोपी को अपनी लिव-इन पार्टनर पर होने लगा था शक
पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़के को आखिरी बार सुबह आरोपी गणेश मीणा के साथ देखा गया था. गणेश और लड़के की मां लिव-इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उसे महिला की वफादारी पर शक होने लगा. पुलिस ने कहा, 'गणेश को शक था कि महिला का किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध है. लगातार झगड़े के कारण वह अपने बेटे को बैतूल में आरोपी के पास छोड़कर सारनी शहर में अलग रहने लगी थी.

6 वर्षीय बच्चे की गर्दन टूटी बीयर की बोतल से काटी
पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक मंगलवार की सुबह नशे में धुत्त मीणा दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले लड़के के स्कूल गया और उसे एक सुनसान इमारत में ले गया जहां उसने कथित तौर पर बीयर की बोतल से उस पर हमला किया. विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने मौके से लड़के का शव बरामद किया और आगे की जांच कर रही है. 

बच्चे की परवरिश नहीं करना चाहता था आरोपी
दरअसल, वो बच्चा आरोपी की लिव-इन पार्टनर महिला का था. वो उसे छोड़कर चली गई थी. ऐसे में आरोपी को बच्चे को पालना पड़ रहा था वो उससे पीछा छुड़ाना चाहता था. इसलिए आरोपी गणेश मीणा ने बच्चे की मर्डर का प्लान बनाया. वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग रहा था. इस दौरान लोगों ने उसके हाथ और शरीर पर खून लगा देखा तो उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने मौके से शव को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह की आमदनी 5 साल में हुई आधी, पत्नी अमृता राय लखपति से बन गईं करोड़पति! नामांकन पत्र में आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget