एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: बैतूल की कोयला खदान में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा, कई मजदूर दबे, 3 की मौत

Betul Factory Accident: बैतूल की कोयला खदान में गुरुवार शाम स्लैब गिरने से कई मजदूर दब गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई. सीएम मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लिया और त्वरित सहायता के निर्देश दिए.

Betul Coal Mine Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल में कोयला खदान में स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हुआ. खदान के अंदर कई मजदूर फंस गए थे. इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कुछ मजदूरों की हालत गंभीर है. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सूचना मिलते ही बचाव कार्य तेज किया और सभी मजदूरों को बाहर निकाला.

यह हादसा गुरुवार (6 मार्च) को उस समय हुआ जब पाथाखेड़ा की छतरपुर-एक कोयला खदान में मजदूर काम कर रहे थे. इस दौरान खदान की छत गिरने से कई मजदूर दब गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. इस हादसे में कई मजदूरों को बचा लिया गया, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई. 

पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद 
खदान में और भी लोगों के फंसे होने की खबर थी. इस घटना के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य के मॉनिटरिंग शुरू कर दी. कलेक्टर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब मजदूर खदान में काम कर रहे थे. घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवा दिया गया. कलेक्टर के मुताबिक पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी दी जा रही है इस घटना के बाद जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की गई. 

जांच के आदेश
बताया जाता है कि इस घटना के बाद अब कोई भी खदान में अंदर नहीं फंसा है. इसे लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं. कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.

इन मजदूरों की हुई मौत
इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हुई है जिनके नाम गोविंद, रामप्रसाद और रामदेव बताए जा रहे हैं. इनमें से एक असिस्टेंट मैनेजर, दूसरा माइनिंग सरदार और तीसरा ओवरमैन है. इस घटना के बाद खदान के बाहर मजदूरों की भारी भीड़ जमा हो गई है. घटना को लेकर पूरी जांच करवाई जा रही है.

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे का संज्ञान लिया और सोशल मीडिया के जरिये दुख व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "बैतूल जिले के पाथाखेड़ा क्षेत्र में कोयले की खदान में छत धंसने से वहां कार्यरत तीन कर्मचारियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत ही दुखद है. संबंधित कंपनी एवं जिला प्रशासन को भी निर्देशित किया है मृतक कर्मचारियों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक राशि स्वीकृत करने संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण करे. परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे."

यह भी पढ़ें: 'जो औरंगजेब की तारीफ करेगा, उसे कब्रिस्तान पहुंचा देंगे', एमपी के विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget