एक्सप्लोरर

भोपाल: वेब-सीरीज आश्रम- 3 के सेट पर बजरंग दल ने की तोड़फोड़, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही

प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग भोपाल में चल रही थी, उसी दौरान इसके नाम को लेकर बजरंग दल ने रविवार शाम वहां जाकर आपत्ति की और प्रदर्शन किया.

Bhopal: बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम वेब-सीरीज आश्रम-3 (Ashram-3) के सेट में पथराव कर तोड़फोड़ की और इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) पर हिंदुओं को गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाते हुए स्याही फेंकी. पथराव में इस वेब सीरीज दल की दो बसों सहित कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. बजरंग दल ने आगे इस वेब सीरीज की शूटिंग नहीं होने देने की धमकी भी दी है. भोपाल के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) इरशाद वली ने पत्रकारों को बताया कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘तीन-चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हम इस हंगामा में शामिल लोगों की पहचान करेंगे. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

नाम को लेकर हुआ बवाल

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा ने बताया कि अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग चल रही थी, उसी दौरान इसके नाम को लेकर बजरंग दल ने रविवार शाम वहां जाकर आपत्ति की और प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि बजरंग दल का कहना है कि इस वेब सीरीज का नाम हिन्दू धर्म के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि इसमें वे अश्लील दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे हैं.

थोटा ने बताया कि प्रदर्शन करे लोगों ने प्रकाश झा पर स्याही फेंकी और वहां पथराव भी किया. उन्होंने कहा कि इस पथराव में वहां पार्किंग में खड़ी दो बसों के कांच टूट गये. हालांकि, इस पथराव में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है. थोटा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

प्रकाश झा और बॉबी देओल के खिलाफ हुई नारेबाजी

घटना को सामने से देखने वाले लोगों ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. बॉबी देओल वेब-सीरीज आश्रम में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. बजरंग दल के प्रदेश संयोजक सुशील सुढेले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ हमारे संगठन के कार्यकर्ता भोपाल में वेब-सीरीज आश्रम की शूटिंग नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा, ‘‘वेव-सीरीज आश्रम-3 नाम को लेकर हमको आपत्ति है, क्योंकि झा जिस तरीके से इसमें अश्लील दृश्यों का फिल्मांकन कर रहे हैं, इस प्रकार की आश्रम में व्यवस्थाए नहीं होती हैं.

उन्होंने कहा, झा ने गुरुओं द्वारा महिलाओं के शोषण को दिखाकर पहले के सीजनों में हिंदू आश्रम में व्यवस्थाओं को गलत तरीके से चित्रित किया था. इस वेब सीरीज में जो दिखाया गया है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है. सुढेले ने सवाल करते हुए कहा कि क्या झा अन्य धर्मों पर इस तरह की वेब सीरीज बनाने की हिम्मत कर सकते हैं? उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रकाश झा के चेहरे को कालिख पोत दी है और बॉबी देओल की भी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले. बॉबी देओल को अपने बड़े भाई सनी देओल से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने देशभक्ति फिल्मों में भूमिकाएं निभाईं. निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें:

PM Modi UP Visit: पीएम मोदी का आज यूपी दौरा, 9 मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की करेंगे शुरुआत

Amit Shah Visit J&K: अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे का आज तीसरा दिन, SKICC में रैली को करेंगे संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget