एक्सप्लोरर

MP News: कांग्रेस नेता ने बजरंगबली को बताया 'आदिवासी', बोले- उन्होंने की थी भगवान राम की रक्षा, छिड़ा विवाद

MP Politics: सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने बीजेपी पर बजरंग बली के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नई बहस छेड़ दी है.

Bajrang Dal Controversy: कर्नाटक से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसे लेकर मध्य प्रदेश में भी जमकर राजनीति हो रही है. विवाद बजरंगबली की जाति और धर्म तक पहुंच गया है. अब एक कांग्रेस विधायक कह रहे हैं कि बजरंगबली आदिवासी थे और उन्होंने भगवान राम की रक्षा की थी. अब कोई उनका नाम लेकर आदिवासी समाज को अपमानित न करें.

यहां बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल को बैन करने की बात कही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के तमाम नेताओं ने इसे बजरंगबली का अपमान बताते हुए चुनावी मुद्दा बना लिया है. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने तो मध्य प्रदेश में आक्रामक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में विरोध करते हुए जमकर तोड़फोड़ भी की.

इस बीच सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने बीजेपी पर बजरंग बली के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने रविवार को सिवनी के उड़पानी गांव में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में कहा, 'बजरंग दल, आरएसएस और ये राम सेना के लोगों ने आदिवासियों को मारा है, वह बजरंगबली की बात करते हैं. बजरंगबली आदिवासी हैं. वे जंगल में रहते थे. उन्होंने भगवान राम की रक्षा की. उनकी सहायता की. वहां पे कोई करणी सेना नहीं गई. क्षत्रिय नहीं गए. ब्राह्मण की सेना नहीं गई.'

'वहां पर अगर किसी ने भगवान राम की कोई मदद की है, तो वो आदिवासियों ने की है. हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे, अगर कोई हमारे बजरंगबली, जो आदिवासी हैं, उनका कोई अपमान करेगा. उनका नाम लेकर सड़क पर उतरेगा, उनको बदनाम करेगा, तो आदिवासी समाज उसको छोड़ेगा नहीं.'

कांग्रेस का मौन जुलूस
वहीं, जबलपुर में रविवार को कांग्रेस ने गांधीवादी तरीके से एक मौन जुलूस निकाला. राज्यसभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने इस दौरान शांति मार्च किया. यह मार्च पिछले हफ्ते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ के खिलाफ था. इस दौरान सांसद विवेक तंखा ने कहा, 'यदि कोई पार्टी हिंसा में विश्वास करती है, या हिंसा को प्रोत्साहन देती है, या हिंसा करने वालो को संरक्षण देती है,वो सरकार में रहने के लायक़ नहीं है.'

यह भी पढ़ें: MP News: एमपी की महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर देगी कांग्रेस? इस तारीख से योजना शुरू करने का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget