एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: 'हनुमान जी की 8 शक्तियों में से एक हैं बागेश्वर धाम सरकार' BJP के पूर्व विधायक का बयान वायरल

Bageshwar Dham Sarkar: बीजेपी नेता रघुनंदन शर्मा ने कहा कि हनुमान जी को आठ शक्तियों में से एक शक्ति बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के पास है.इसी से वह लोगों के मन की बातों का पता लगा लेते हैं.

भोपाल: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों काफी चर्चा में हैं.उन पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लग रहे हैं.आरोप प्रत्यारोप के बीच मध्य प्रदेश के राजगढ़ के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा ने धीरेंद्र शास्त्री का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने हनुमानजी की शक्तियों की तुलना बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से की है.उन्होंने कहा है कि हनुमान जी को मिली आठ शक्तियों में से एक शक्ति बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के पास है.इसी शक्ति से वह लोगों के मन में चल रही बातों का पता लगाकर उसे कागच पर लिख देते हैं. 

इस शक्ति से पढ़ते हैं मन की बात

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने राजगढ़ में मीडिया से बातचीत में हनुमान चालीसा की चौपाई का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा की एक चौपाई है, 'अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता.अस बर दीन जानकी माता' मतलब हनुमानजी को माता जानकी ने आठ शक्तियां दी थीं. उन्ही शक्तियों में से एक शक्ति अगर किसी के पास है, तो वे हैं धीरेंद्र शास्त्री बाबा.वह आध्यात्मिक शक्ति है, जिससे वो लोगों के मन की बातों को पढ़कर कागज पर लिख देते हैं. ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है. उन्होंनेक हा कि इस तरह की शक्तियां हिंदू धर्म में बहुत लोगों के पास रही हैं.

उन्होंने कहा, ''जिन लोगों को भारतवर्ष का इतिहास मालूम नहीं है और न जिनकी धार्मिक पृष्ठभूमि है और न उनका कोई आध्यात्मिक ज्ञान है.वे लोग जरूर इस तरह की बातें कर सकते हैं.मैं तो अपने विश्वास से कह सकता हूं कि किसी के पास मन की बात जानने वाली शक्ति अगर है तो वहां हमारे शास्त्री जी को प्राप्त है.वो कोई अंतिम व्यक्ति नहीं हैं, जिनको यह शक्ति प्राप्त है.इसके बाद भी कई लोगों को यह शक्ति प्राप्त होगी.क्योंकि यहां शक्ति कोई भी व्यक्ति प्राप्त कर सकता है.आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से. आध्यात्मिक तप के माध्यम से. हम अगर प्रयास करें तो वह शक्ति हमे भी प्राप्त हो सकती है.''उन्होंने कहा कि लेकिन कुछ लोगों को यह आश्चर्य लगता है तो कुछ लोगों को जादू लगता है.जबकि जादू-वादु कुछ नहीं है ये हमारी आध्यात्मिक शक्ति है. इसे केवल तप और साधना से ही प्राप्त किया जा सकता है.

कौन है पूर्व विधायक रघुनन्दन शर्मा

राजगढ़ निवासी रघुनंदन शर्मा पिछले 33 साल से बीजेपी की राजनीति कर रहे हैं. राजनीति में आने से पहले वह कलेक्ट्रेट कार्यालय में यूडीसी के पद पर कार्यरत थे.वो कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष थे. वो 1959 से आरएसएस से जुड़े रहे हैं. शर्मा ने 1990 में पहली बार बीजेपी से विधायक का चुनाव लड़ा और जीत कर राजगढ़ के विधायक बने. यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की. इसके बाद दूसरी बार 1993 में  चुनाव जीतकर विधायक बने. वो 1998 तक विधायक रहे.  शर्मा बीजेपी प्रदेश की कार्यकरणी समिति में सदस्य रहे. राष्ट्रीय परिषद सदस्य रहे. खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष रहने पर उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा भी मिला. 

ये भी पढ़ें:- MP News: छिंदवाड़ा में हाथ में पोस्टर लिए शादी के लिए लड़की खोज रहा है युवक, दहेज भी देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget