एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: महंत धीरेंद्र शास्त्री के साथ लगे दिखे BJP नेताओं के पोस्टर, कांग्रेस नेता ने दे दी ये नसीहत

Chhatarpur News: बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसके चलते यहां जोरों-शोरों से तैयारियां जारी हैं. इस बीच कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

BJP Leader Poster in Bageshwar Dham Sarkar: बीते कुछ महीनों से चर्चाओं में आया छतरपुर जिले का बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. बागेश्वर धाम पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. हालांकि आयोजन से पहले ही बागेश्वर धाम बीजेपीमयी हो गया है. बागेश्वर धाम पर बीजेपी नेताओं के साथ बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के फोटो लगे बैनर पोस्टरों से धाम सज गया है. बीजेपीमयी हुए बागेश्वर धाम को लेकर मप्र कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने बागेश्वर धाम के महंत और बीजेपी को नसीहत दे डाली. 

मध्य प्रदेश के छतरपुर से लगे बागेश्वर धाम और उनके महंत धीरेंद्र शास्त्री लगातार कुछ महीनों से चर्चा में बने हुए हैं. बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसके चलते बागेश्वर धाम में जोरों-शोरों से तैयारियां जारी है. इसी बीच स्थानीय और आसपास के कई बड़े नेताओं ने बागेश्वर धाम क्षेत्र में शुभकामना संदेशों के साथ बैनर और पोस्टर लगाए हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी और महंत धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत दे डाली है.

महंत की अस्मिता पर सवाल

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी का चरित्र हमेशा से महापुरुषों, संत महंतों पर कब्जा जमाने का रहा है. बीजेपी ने तो सरदार वल्लभभाई पटेल को भी नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि संत धीरेंद्र शास्त्री की बीजेपी के नेताओं के साथ उनके बैनर पोस्टर होना, उन्हीं की अस्मिता पर सवाल खड़े करता है. इसी प्रकार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने भी कहा कि राजनीति धर्म के अनुसार है. संत महंत हमेशा से राजनीति का मार्गदर्शन करते रहे हैं. हम हमेशा से संत महंतों का सम्मान करते रहे हैं.

कल 13 को बागेश्वर जाएंगे कमलनाथ

बता दें कि छतरपुर के बागेश्वर धाम पर 13 फरवरी को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी जाएंगे. वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के अनुसार बागेश्वर धाम के संत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कमलनाथ को निमंत्रण भेजा गया है. इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए 13 फरवरी को कमलनाथ बागेश्वर धाम जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP Politics: 'ये देश हमलावरों का नहीं हो सकता, महमूद मदनी भूल रहे हैं कि...', BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget