एक्सप्लोरर

MP News: 'भारत सरकार में इतनी हिम्मत है कि हम...', POK को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

Dhirendra Krishna Shastri News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उन्होंने पीओके को वापस लेने के लिए वोट डाला है. और उनकी मांग है कि भारत सरकार जल्द पीओके वापस लाए.

Madhya Pradesh News: बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. अब पीओके को लेकर उनका एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत सरकार में इतनी हिम्मत है कि हम पीओके को वापस ले लेंगे, हमने भी पीओके को वापस लाने के लिए वोट डाला है. 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ''हम अपनी चीज़ नहीं मांगेंगे तो क्या दूसरे की चीज मांगेंगे. हमारी बपौती है पीओके. वर्तमान भारतीय सरकार के पास इतना दम है कि हम पीओके को वापस ले लेंगे. हमने भी पीओके को वापस लाने के लिए वोट डाला है. वर्तमान भारतीय प्रधानमंत्री के पास इतना सामर्थ्य है कि हम पीओके को वापस ले लेंगे. हम तो इतने मजबूत नहीं है, नहीं तो हम तो वहां ललकार करके ही पीओके ले लेंगे. भारतीय नागरिक होने के नाते हमारी भी मांग है कि जल्द ही पीओके वापस आए. हम अपने आरध्य बजरंगबली से भी कहेंगे कि जल्द पीओके भारत का हिस्सा बन जाए.''

धीरेंद्र  शास्त्री सेना के लिए कराएंगे यज्ञ, शहीद के परिवारों से कराएंगे हवन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह बागेश्वर धाम में मार्च के महीने में यज्ञ कराएंगे. शास्त्री ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने गुजरात-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की टीम से मुलाकात की. पंडित शास्त्री ने कहा कि जब हमने उनसे पूछा कि हमारे लिए कोई आदेश है तो उन्होंने कहा कि आप कुछ करना चाहते हैं तो आप हनुमान भक्त हैं तो हमारे लिए सामूहिक यज्ञ कीजिएगा. इसके बाद हमने वहीं पर प्रण लिया कि 1 मार्च से 8 मार्च के बीच बागेश्वर धाम पर यज्ञ किया जाएगा. भारतीय सेना के अमर जवानों शहीदों को समर्पित किया जाएगा. सेना समृद्ध बने और उनका परिवार सुरक्षित रहे उसके लिए यज्ञ कराया जाएगा. इस दौरान शहीद के परिवारों को बुलाकर यज्ञ हवन करवाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- MP Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर क्या बोले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान? कही ये बड़ी बात

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget