एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से धीरेंद्र शास्त्री का एतराज, जानें क्या बोले

Dhirendra Krishna Shastri News: बागेश्वर धाम महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत का हर नागरिक सनातनी है, जिनकी रगों में राम-कृष्ण का खून बह रहा है. आज जातिवाद से हिन्दुत्व को सबसे बड़ा खतरा है

Bageshwar Dham News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने अपने भाई पर दर्ज हुये SC-ST Act के मामले में कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और सत्य की जीत होगी. इस प्रकार की लीलाएं तो चलती रहती हैं. सत्य समाने आने दो. कोई चाहेगा कि हमारा भाई बेकार हो, कोई चाहेगा कि हमारा पिता बेकार हो. 

इसके अलावा, मध्य प्रदेश में शराब के नए नियमों को लेकर भी धीरेंद्र शास्त्री ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह भी इसका समर्थन करते हैं. वहीं, उमा भारती का नाम लिये बिना धीरेंद्र शास्त्री बोले, 'बहिन जी काम कर रही हैं.' 

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से एतराज
इतना ही नहीं, गाय को राष्ट्रीय पशु कहने पर एतराज जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री बोले- गाय पशु नहीं, हमारी माता हैं. वहीं, उन्होंने सनातन को लेकर कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाकर दिखाना होगा, जिसमें सामाजिक समरसता, रामराज्य की कल्पना, शिक्षा नीति हमारे महापुरुषों की जीवनियों, रामचरित मानस, गीता के उपदेशों का पठन पाठन कराकर युवाओं की दशा और दिशा को सुधारना है. 

'यह राष्ट्र मुसलमानों का भी है'
बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि भारत का प्रत्येक नागरिक सनातनी है, जिनकी रगों में राम-कृष्ण का खून बह रहा है. आज जातिवाद से हिन्दुत्व को सबसे बड़ा खतरा है. यह देश मुसलमानों का भी है, उनके भी तो दादा परदादा यहां रहे. उनकी भी तो यादें इस देश से जुड़ी हैं. जब एक तिहाई बहुमत होगा तो हिन्दू राष्ट्र के लिये संविधान में संशोधन भी हो जाएगा. 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर हिन्दुओं के बाप में दम होगा, तो हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा, हिन्दू समाज से अपेक्षा करेंगे कि अब हिन्दू राष्ट्र बनाकर दिखाना होगा. अपने खिलाफ हो रही साजिशों पर उन्होंने कहा कि अभी तो साल 2024 तक प्लांटेड साजिशें सामने आएंगी. उनका भय नहीं है. उनके विषय को फेल करना है. इसके साथ ही मेरे खिलाफ इंटरनेशनल साजिशें भी रची जा रही है. यह बात बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टीकमगढ़ में पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कही. 

यह भी पढ़ें: MP Budget Session 2023: पहले भगवान महाकाल के दरबार में लगती है हाजिरी, फिर शुरू होता है विधानसभा सत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget