एक्सप्लोरर

MP Budget Session 2023: पहले भगवान महाकाल के दरबार में लगती है हाजिरी, फिर शुरू होता है विधानसभा सत्र

MP News: 27 फरवरी से एमपी विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है. यहां उन्होंने गर्भ गृह में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. बीते दिन विधानसभा अध्यक्ष बीमार पड़ गये थे, जिसके बाद अब महाकाल दौरा किया.

MP Politics: मध्य प्रदेश में सभी धार्मिक आयोजनों की शुरुआत भगवान महाकाल के दरबार से ही होती है, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेना राजनेता कभी नहीं भूलते हैं. मध्य प्रदेश में विधानसभा सत्र की शुरुआत के पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष हमेशा पहुंचते हैं. रविवार को भी विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम (Girish Gautam) में भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की. 

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम अपने परिवार के साथ रविवार को भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे. उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जब भी विधानसभा सत्र की शुरुआत होती है, भगवान महाकाल से प्रार्थना कर आदेश दिया जाता है. इसके बाद विधानसभा सत्र शुरू होता है. वे हर बार राजाधिराज भगवान महाकाल से आज्ञा लेने के लिए आते रहे हैं. सोमवार से मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है, इसीलिए उन्होंने रविवार को परिवार के साथ भगवान महाकाल से प्रार्थना की. उन्होंने यह भी कहा कि महाकाल के दरबार में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं करेंगे. गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पहले अस्वस्थ हो गए. इसके बाद स्वस्थ होने पर उन्होंने भगवान महाकाल के दरबार में सबसे पहले शीश नवाया. 

महाकालेश्वर मंदिर समिति ने किया अभिनंदन

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी नवनीत शर्मा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम गर्भ गृह में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने नंदीहाल में बैठकर विधि विधान के साथ भगवान से प्रार्थना की. इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन भी किया गया. बता दें कि बीते मंगलवार को मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत खराब हो गई थी. राज्य के रीवा जिले में विकास यात्रा से पहले विधानसभा अध्यक्ष को बुखार आ गया. इसके बाद उनको भोपाल लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें: REET 2023 Mains: राजस्थान के 11 जिलों में नहीं चल रहा है इंटरनेट, इस वजह से सरकार ने उठाया कदम

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget