एक्सप्लोरर

इटावा कथावाचक विवाद से नाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले- 'अगर उसने अपराध किया है तो...'

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने इटावा में कथावाचक से दुर्व्यवहार की निंदा की. उन्होंने कहा कि भगवान का नाम जपने का हक सबको है, जातिवाद से ऊपर उठकर हिंदू राष्ट्र बनाना होगा.

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: उत्तर प्रदेश के इटावा में बीते 21 जून को कथावाचक के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया. यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा. इस बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है. 

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि वे 25 दिन की विदेश यात्रा पर गए थे. जब लौटे तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला, जिससे वे बेहद दुखी हैं. एक वीडियो जारी करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "हमारे विदेश रहते हुए भारत में कुछ कई घटनाएं हुईं. इनमें से एक घटना बेहद विचित्र थी. यह थी इटावा में कथावाचर के साथ दुर्व्यवहार."

बाबा बागेश्वर ने कहा, "वेदव्यास, महर्षि वाल्मीकि, मीरा, सूरदास, कबीरदास, सभी भगवान के रंग में रंगे थे. इनकी न जाति पूछी गई और न पता पूछा गया. इनकी वीणी ही इनकी पहचान बनी. भगवान का नाम ही इनकी पहचान बना. कौआ कर्कश बोलता है, लेकिन रामचरिमानस में कालभुशुंडी महाराज की महिमा है. इसलिए जाति न पूछो जाति की, पूछ लीजिए ज्ञान."

बागेश्वर धाम सरकार ने आगे कहा, "भगवान की कथा और सनातन का विचार किसी जाति विशेष का नहीं है. भगवान की चर्चा करने और भगवान की कथा कहने का अधिकार सबको है. कोई इसमें दोषी नहीं है, न ही कोई हस्तक्षेप है."

'भारत कैसे बनेगा हिंदू राष्ट्र?'
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "अगर भारत को हिंदूराष्ट्र बनाना है, तो क्या ऐसे बन पाएगा? नहीं हो सकता. भगवान के नाम का गायन कोई भी कर सकता है. गुरुनानक, मीराबाई, रैदास, कबीरदास, सबने भगवान राम और श्याम की चर्चा की है. हमें नहीं लगता इसमें कुछ गलत है."

'उसने अपराध किया है तो कानून की मदद लें'
इटावा की वारदात का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "जो भी घटना इटावा में हुई है, निश्चित रूप से निंदनीय है. अगर उसने कुछ अपराध किया भी है, तो हमको तुरंत कानून व्यवस्था और न्याय पालिका की शरण लेनी चाहिए. न कि खुद न्याय पालिका बनना चाहिए, ताकि विद्रोह उत्पन्न न हो, जातिवाद न बढ़े. जो राजनेता वर्तमान में जाति के आधार पर अपनी रोटियां सेंक रहे हैं, उनको मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए."

नवंबर में धीरेंद्र शास्त्री की पैदल यात्रा
उन्होंने आगे कहा, "भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की ओर चलना पड़ेगा. इसी प्रकल्प को लेकर हम आगामी 7 से 16 नवंबर तक गांव-गांव, गली-गली, दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे. ताकि भारत का हिंदू जागे और जाति-पाति भेदभाव छूआछूत से ऊपर उठ सके."

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget