एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताई 'हिंदू राष्ट्र' की परिभाषा, संविधान को लेकर कही ये बात

Bageshwar Dham News: अपने ऊपर लगे आरोपों के खारिज होने पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मुझे भारत के कानून और संविधान पर पूरा भरोसा है. लिहाजा, आज सत्य की जीत हुई है. 

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को बुधवार को नागपुर पुलिस ने अंधविश्वास फैलाने के मामले में क्लीन चिट दे दिया. इसके साथ ही पुलिस ने अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के श्याम मानव की शिकायत को खारिज कर दिया है. पुलिस के इस फैसले पर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने खुशी जाहिर की. उन्होंने इसे सत्य की जीत करार दिया. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए थे, उसे अगर सही मान लिया जाता तो तमाम हनुमान भक्तों को जेल में होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि सनातन का प्रचार कभी भी अंधविश्वास नहीं हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे भारत के कानून और संविधान पर पूरा भरोसा है. 

'पुलिस ने वहीं कहा, जो हम कहते आ रहे हैं'

बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने ऊपर अंधविश्वास फैलाने वाले आरोपों के खारिज होने पर कहा कि पुलिस ने कुछ नया नहीं कहा है. यह तो हम बहुत पहले से कहते आए हैं कि सनातन धर्म का प्रचार करना, हनुमान चालीसा का प्रचार करना, बागेश्वर धाम का प्रचार करना और भारत की संत परंपरा का प्रचार करना, अगर अपराध है तो देश के सभी हनुमान भक्तों को जेल जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे भारत के कानून और संविधान पर भरोसा था. इसी वजह से आज सत्य की जीत हुई है. 

हिंदू राष्ट्र का बताया ये मतलब

नागपुर पुलिस से क्लीनचिट मिलने पर बाबा ने कानून और संविधान पर पूरा भरोसा होने की बात कही. वहीं, जब उनसे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने वाले उनके बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर अपनी परिभाषा बताई. उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र का मतलब है राम राज्य, जहां सबका विकास हो, सभी सुरक्षित रहे और सर्वधर्म संभाव हो. इसके बाद उन्होंने कहा कि इससे अगर किसी को तकलीफ होती है तो मैं क्या कर सकता हूं. 

'कल भी सम्मान मिलता था अब भी मिल रहा है'

उन्होंने क्लीन चिट मिलने पर कहा कि सभी जगह से प्रमाण पत्र मिल चुके हैं. इसका श्रय उन्होंने बाला जी और अपने भक्तों को दिया. उन्होंने कहा कि कल भी सम्मान मिल रहा था. अब भी सम्मान मिल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि न कल मैं भगवान था और न आज मैं भगवान हूं. मैं भी एक साधारण सा इंसान हूं. हां, बस बाला जी और गुरु महाराज का दिया हुआ औरों से कुछ अलग है मेरे पास. 

ये भी पढ़ेंः Indore: पठान के विरोध के दौरान पैगंबर को लेकर लगे आपत्तिजनक नारे, पुलिस कमिश्नर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget