एक्सप्लोरर

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इंदौर में करेंगे कथा, ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर जाने से बचें

Dhirendra Krishna Shastri Katha: श्रीमद्भागवत कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रास्तों और पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कथा सात दिवसीय है इसलिए ट्रैफिक प्लान भी सातों दिन लागू होगा.

Dhirendra Krishna Shastri Katha: इंदौर में कनकेश्वरी मेला ग्राउंड पर बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है. ये कथा 4 मई तक चलेगी जिसके लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है. अगर आप इस दौरान इस क्षेत्र से गुजरते हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है.

शनिवार 28 अप्रैल से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग और पार्किंग व्यवस्था कुछ इस तरह रहने वाली है.

पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में ड्यूटी में तैनात सभी गाड़ियां धन्नालाल चौकसे धर्मशाला के बाई ओर स्थित दिव्यांग आईटीआई मैदान मे वाहन पार्क हो सकेंगी. भोपाल, ग्वालियर, देवास की ओर से आने वाले समस्त श्रद्धालु अपने वाहन देवास नाका, निरंजनपुर, बीसीसी तिराहा, न्याय नगर, हीरानगर चौराहा, चंद्रगुप्त चौराहा से आईएसबीटी बस स्टैंड एमआर 10 के अंदर वाहन पार्क कर सकेंगे.

मंदसौर, रतलाम, उज्जैन की ओर से आने वाले समस्त श्रृद्धालु अपनी गाड़ियां अरविंदो अस्पताल से लवकुश चौराहा, एमआर 10 टोल नाका ब्रिज से उतर कर लेफ्ट साइड में आईएसबीटी बस स्टेण्ड मे पार्क कर सकेंगे.

धार, झाबुआ की ओर से आने वाले वाहन सुपर कोरिडोर होते हुए टीसीएस से छोटा बांगडदा चौराहा, सुपर कोरिडोर ओवर ब्रीज होते हुए लव कुश चौराहा, एमआर 10 टोल नाका ब्रिज से उतर कर बाई दिशा मे स्थित आईएसबीटी बस स्टेण्ड मे पार्क हो सकेंगे. वहीं, खण्डवा एवं इंदौर शहर की ओर से आने वाले वाहन तेजाजी नगर आईटी पार्क, भंवरकुआ टावर चौराहा, पलसीकर, कलेक्टर कार्यालय, महू नाका, गंगवाल, मरिमाता चौराहा, भागीरथपुरा टी, भंडारी तिराहा, परदेशीपुरा चौराहा कनकेश्वरी माता मंदिर के सामने से होते हुए केशव कनक विहार के पास स्थित आईटीआई ग्राउण्ड मे पार्क होंगे.

ये रहेंगे प्रतिबंधित मार्ग
आयोजन के दौरान चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा से देवनारायण दूध डेयरी हेतु हुए, कनकेश्वरी मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। वही आम वाला चौराहा, एक्सिस बैंक से कनकेश्वरी माता मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग भी प्रतिबंधित रहेगा. इसके अलावा, बंधन गार्डन सब्जी मंडी चौराहा से कनकेश्वरी मैदान मेन रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे. 

दूसरी ओर हीरा नगर थाने के पीछे, फोटो फ्रेमिंग ग्लास हाउस से चंद्रवंशी देव नारायण दुध डेयरी की और जाने वाला मार्ग भी बंद रहेगा. जय मल्हार गार्डनश्याम नगर मेन रोड से मिलन परिणय गार्डन की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के वाहन और वीणा नगर से सत्यनारायण मुरली नाश्ता कार्नर, योगी फोटो स्टूडियो से देव नारायण दुध डेयरी की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह की गाड़ियां इस रुट पर नहीं चल सकेंगी. अभिनंदन नगर से श्री सांवरिया स्वीट्स नमकीन की दुकान तक कनकेश्वरी मैदान मेन रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के समस्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे.

इन रास्तों को किया गया डाइवर्ट
यातायात का दबाव अधिक होने पर कनकेश्वरी मैदान के आसपास रुट डायवर्ट किया गया है. जहाँ श्याम नगर श्याम नगर एनेक्स, वीणा नगर, अभिनंदन नगर, सुंदर नगर से आम वाला चौराहा होकर चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, बापट चौराहा की ओर जाने वाला समस्त यातायात श्री सांवरिया स्वीट्स एण्ड नमकीन से बाये मुडकर श्याम नगर होते हुए प्लॉट नम्बर ए/58 से दाहिने मुडकर रोहन होम केयर से बाये मुडकर, नीरज दृडर्स से दाहिने मुडकर श्री साईं नाश्ता पाईट से सीधा चौहान प्रॉपर्टी कॉर्नर से सीधा एमआर 10 सर्विस रोड चंद्रगुप्त चौराहा के पास से शहर में आ जा सकेगे। गोरी नगर, खातीपुरा, पिंक सिटी, नॉर्थ एवेन्यू जगजीवन राम नगर से बाणंगा रेल्वे क्रॉसिंग की ओर जाकर बाये मुडकर लक्ष्मीबाई स्टेशन होते हुए शहर मे आवागमन कर सकेगे.

भारी वाहन का प्रवेश वर्जित
आयोजन के दौरान देवास नाका से सिक्का स्कूल बापट चौराहे की ओर, लवकुश चौराहा से एमआर 10 टोल नाका चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे की ओर, बापट चौराहे से एक्सिस बैंक होते हुए आमवाला चौराहे तक, बाणगंगा रेलवे क्रॉसिंग से खातीपुरा, गोरी नगर टेम्पू स्टैंड चौराहा, आम वाला चौराहे की ओर, डीआरपी लाइन से परदेशीपुरा चौराहा एवं कनकेश्वरी माता मंदिर की ओर, भरी वाहन का प्रवेश नहीं हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना की जनता से किया बड़ा वादा, बोले- '...इन्हें मैं जड़ से मिटा दूंगा'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget