एक्सप्लोरर

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है, पर कायदे...'

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मुर्शिदाबाद की हिंसा एक सोची समझी साजिश है और वहां की पश्चिम बंगाल सरकार का हाथ है. उन्होंने कहा कि कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे.

Dhirendra Shastri News: अपने प्रवचन और बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि कई बार हमसे सवाल पूछा जाता है तुम हिंदू मुस्लिम बहुत करते हो, तो हम बोलते हैं हम तो सिर्फ हिंदू हिंदू करते हैं. हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है. पर कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे.

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ''मुर्शिदाबाद देख लो, हिन्दू पलायन करने को मजबूर हैं. हमें किसी रंग से दिक्कत नहीं है, पर कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे.'' 

नीमच में हुए जैन संत पर हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी संत पर हमला नहीं करना चाहिए, यह बहुत ही गलत है. हम हिंदू एकता के लिए एक यात्रा दिल्ली से निकालने वाले हैं. हम हिन्दुओं में एकता रहे ये काम कर रहे हैं. हिंदू राष्ट्र बने इसलिए हिंदू एकता करा रहे हैं.

मुर्शिदाबाद हिंसा पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

मुर्शिदाबाद की हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मुर्शिदाबाद की हिंसा एक सोची समझी साजिश है और वहां की सरकार का हाथ है. 

उन्होंने धार्मिक यात्राओं पर पथराव को लेकर कहा कि धार्मिक यात्राओं पर पथराव इसलिए हो रहा हैं, क्योंकि हिन्दुओं को और सनातनीयों को डराने की कोशिश की जा रही है,  लेकिन वो ये भूल गए की जबतक इस देश में बागेश्वर बाबा हैं, हिंदू डरेगा नहीं, हिंदू मिटेगा नहीं और हिंदू पीछे हटेगा नहीं.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के धुलियान और शमशेरगंज इलाकों में 11 और 12 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़पें हुई थी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने 210 लोगों को गिरफ्तार किया है. हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget