एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: 'राम मंदिर अखंड भारत की ओर एक कदम...', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले- CM मोहन यादव

Ramlala Pran Pratishtha: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह देश के नागरिकों के लिए सौभाग्य की बात है, कि वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर बन रहा है. कई पीढ़ियों ने करीब 500 साल तक संघर्ष किया है.

Ram Mandir Inauguration: देशभर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है. वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में नए राम मंदिर का निर्माण 'अखंड भारत' या अविभाजित भारत की दिशा में एक कदम है. उन्होंने यहां एक सामूहिक हनुमान चालीसा जाप कार्यक्रम में कहा कि अगर ईश्वर ने चाहा तो अखंड भारत का विस्तार अफगानिस्तान तक होगा. बैरागढ़ इलाके में यह कार्यक्रम 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आयोजित किया गया.

सीएम मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'यह भगवान की इच्छा है, भगवान राम के मंदिर का निर्माण निश्चित रूप से 'अखंड भारत' की दिशा में एक बड़ा कदम है.' उन्होंने कहा कि यह देश के नागरिकों के लिए सौभाग्य की बात है, मंदिर '1990-1992 से 30-32 वर्षों के संघर्ष' के बाद बन रहा है.उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों ने लगभग 500 वर्षों तक मंदिर के लिए संघर्ष किया.

उन्होंने कहा, सम्राट विक्रमादित्य द्वारा इस स्थान पर बनाया गया भगवान राम का पहला मंदिर 'दुश्मनों की आंखों में कांटा' था. मुख्यमंत्री ने कहा, इसी तरह, भारत ने सिंध खो दिया, पंजाब विभाजित हो गया और 1947 में विभाजन के बाद पाकिस्तान का गठन हुआ.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा, 'ईश्वर ने चाहा तो आज नहीं तो कल फिर से अखंड भारत बनेगा. न केवल सिंध या पंजाब बल्कि अफगानिस्तान तक. यह हम सभी की इच्छा है कि हम ननकाना साहिब के दर्शन कर सकें.' ननकाना साहिब, सिखों के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में आधे दिन छुट्टी का एलान किया है. साथ ही प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir Opening: भोपाल में 11 हजार रामभक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, CM मोहन यादव भी हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget