एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: 'इस पाप के लिए माफी मांगे कांग्रेस...', राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर CM मोहन यादव ने बोला हमला

Ram Mandir Opening: सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकरा कर देश के बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत किया है. इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.

Ram Mandir Inauguration: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बनाने के लिए कांग्रेस पर बुधवार को जमकर प्रहार किया. सीएम मोहन यादव ने कहा कि विपक्षी दल को 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम का न्योता ठुकराने के पाप के लिए जनता से माफी मांगनी पड़ेगी.

सीएम मोहन यादव ने इंदौर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा, "कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकरा कर देश के बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत किया है. इसके लिए कांग्रेस को निश्चित तौर पर (जनता से) माफी मांगनी पड़ेगी."

उन्होंने कहा कि इस समारोह का न्योता ठुकराने के फैसले में कांग्रेस का अहंकार बोल रहा है और एक ऐसी आंधी उठेगी कि यह 'पाप' करने वाले लोगों का अता-पता भी नहीं चलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा, "मॉरीशस सरीखे देश राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर हिंदू धर्मावलंबियों के लिए छुट्टी घोषित कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि भारत के एक दल (कांग्रेस) के लोग इतने अभागे हैं कि वे इस समारोह में शामिल होने के न्योते को ठुकरा रहे हैं."

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के न्योते को खारिज किए जाने के 'पाप' के कारण जनता उन्हें नहीं बख्शेगी.

यादव ने कहा, "राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कांग्रेस को उदार भाव से निमंत्रण दिया गया था. निमंत्रण देने वाले लोगों को भी पता था कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण के मामले को हमेशा उलझाए रखा और अदालत में हलफनामा देकर कई बार अड़ंगे लगाए."

उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के पास अब भी समय है और उसे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को 'दीपावली के नये त्योहार' की तरह मनाया जाएगा और इस अवसर पर हफ्ते भर का विशेष अभियान चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें

MP News: एमपी में विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में विकास को मिलेंगे पंख, मोहन यादव सरकार ने लिए ये अहम फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget