एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: भोपाल में अयोध्या की झलक, विधायक रामेश्वर शर्मा ने बनावाया राम मंदिर का हूबहू मॉडल

Ram Mandir Pran Pratishtha: विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने बंगले के बाहर राम मंदिर का मॉडल बनवाया है. राम मंदिर के इस मॉडल के साथ सेल्फी लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन और भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) से पहले देशभर के विभिन्न रामभक्तों द्वारा लगातार आयोजन कराए जा रहे हैं.  रामलला के मंदिर में विराजमान होने को लेकर पूरा देश उत्साहित है. इसी कड़ी में भोपाल (Bhopal) की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के इस पर्व को यादगार बनाने के लिए अपने बंगले के बाहर राम मंदिर का मॉडल बनवाया है.

प्लाई वुड सीट द्वारा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के स्वरूप की प्रतिकृति को प्रदर्शनी के रूप में सजाया गया है. 21 फिट ऊंची और 32 फिट चौड़ी इस प्रतिकृति को 12 कारीगरों ने तीन दिन में तैयार किया है. राम मंदिर के इस मॉडल के साथ सेल्फी लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. लोगों की मानें तो वह फिलहाल अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं, इसलिए यहां आकर इस मॉडल के दर्शन करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और सेल्फी लेकर इन तस्वीरों को सहेज रहे हैं. 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने क्या कहा
विधायक रामेश्वर शर्मा का इस पर कहना है, "जब श्रीराम के लिए कारसेवा हुई थी तो मैं भी एक रामभक्त के रूप में कारसेवा में सम्मिलित हुआ था. मैंने मंदिर के लिए कारसेवा के बाद का हर संघर्ष देखा और उस संघर्ष को स्वयं के प्रयासों के योगदान से जिया भी है. जो रामभक्त अभी निकट भविष्य में अयोध्या धाम में दर्शन करने नहीं जा पाएंगे. उन्हें इस प्रदर्शनी को जरूर देखने आना चाहिए. जो लोग इस प्रदर्शनी के दर्शन करने आएंगे उनके मन में अयोध्या धाम जाकर राम मंदिर के दर्शन करने की चाह और ललक बढ़ जाएगी." विधायक शर्मा ने कहा कि मैं तो रामभक्त हूं, उनकी सेवा में ही जीवन समर्पित है. करोड़ों राम भक्तों की आशा आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है. मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

ये भी पढें- MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 150 नेताओं-कार्यकर्ताओं को भेजा गया नोटिस, जानें- क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget