एक्सप्लोरर

Jabalpur: जबलपुर में एंटी इवेजन ब्यूरो की कार्रवाई, तीन स्क्रैप कारोबारियों से जमा करवाई एक करोड़ की राशि

एंटी एवेजन ब्यूरो ने जबलपुर के तीन कबाड़ कारोबारियों पर छापे की कार्रवाई की थी. कार्रवाई पूरी होने के बाद एक करोड़ टैक्स की चोरी का खुलासा हुआ. व्यापारियों ने राशि सरकारी खाते में जमा करा दी है.

Anti Evasion Bureau Action in Jabalpur: एक करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा होने के बाद कबाड़ कारोबारियों ने सरकारी खाते में राशि जमा करा दी है. जबलपुर में कबाड़ कारोबियों के ठिकानों पर वाणिज्यिक कर विभाग (Comercial Tax Department) का एंटी एवेजन ब्यूरो (Anti Evasion Bureau) सर्च की कार्रवाई कर रहा था. मेसर्स आयरा इंटरप्राइजेज, मेसर्स चिश्ती इंटरप्राइजेज और मेसर्स अली ब्रदर्स के खिलाफ सर्च की कार्रवाई सोमवार को पूरी हो गई. कार्रवाई के दौरान तीनों कारोबारियों से एक करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ. कारोबारी स्क्रैप खरीद कर बिना बिल के बेच देते थे. लंबे समय से जारी टैक्स चोरी के खेल को वाणिज्यिक कर विभाग ने अब जाकर पकड़ा.

तीन कबाड़ कारोबारियों पर छापे की कार्रवाई पूरी

कमर्शियल टैक्स विभाग के प्रभारी संयुक्त आयुक्त आर के ठाकुर ने बताया कि एंटी एवेजन ब्यूरो ने 23 दिसंबर को तीन स्क्रैप (कबाड़) फर्म मेसर्स आयरा इंटरप्राइजेज (प्रोपराइटर सैयद आरिफ अली), मेसर्स चिश्ती इंटरप्राइजेज (प्रोपराइटर नौशाद अली), मेसर्स अली ब्रदर्स (प्रोपराइटर नजर अली) पर छापे की कार्रवाई शुरू की थी. कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों का परीक्षण किया गया और स्टॉक का तौल धर्मकांटा से कराया गया. मेसर्स आयरा इंटरप्राइजेज ने 24 दिसंबर को 10 लाख 4 हजार 12 रुपए जमा कराए.

इस तरह जमा कराया गया टैक्स चोरी का एक करोड़

दूसरी फर्म मेसर्स चिश्ती इंटरप्राइजेज ने 30 दिसंबर को 33 लाख 90 हजार 963 रुपए की राशि जमा की. तीसरी फर्म मेसर्स अली ब्रदर्स ने 2 जनवरी को 66 लाख 11 हजार 646 रुपए की राशि जमा कराई. इस तरह प्रारंभिक तौर पर कुल 1 करोड़ 10 लाख 6 हजार 621 रुपए की राशि जमा हुई है. कार्रवाई में सहायक आयुक्त राघवेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह बघेल, राजेश्वरी सर्राटी, वंदना सिन्हा, एसटीओ एसपीएस बघेल, एसएम बागरी, आस्था सोनी और बिन्नी धुर्वे की प्रमुख भूमिका रही.

MP News: कल गरीबों को फ्री प्लॉट की सौगात देंगे CM शिवराज, 10 हजार से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget