एक्सप्लोरर

एमपी के सिवनी में पलटी एंबुलेंस, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, पांच घायल

Ambulance Accident: सिवनी में रविवार की सुबह एंबुलेंस सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई. घायल को लेकर एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से बिहार जा रही थी. हादसा जबलपुर-नागपुर राजमार्ग पर हुआ.

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एंबुलेंस पलटने से चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी.

मृतकों की पहचान 35 वर्षीय प्रतिमा शाह, 4 वर्षीय प्रिंस शाह, 36 वर्षीय मुकेश शाह और 40 वर्षीय सुनील शाह के रूप में हुई है. एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से बिहार जा रही थी. हादसा धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर-नागपुर राजमार्ग पर हुआ.

एसडीओपी अपूर्वा भलावी ने बताया, ‘‘एंबुलेंस 18 वर्षीय घायल अनीश शाह को कुरनूल से पैतृक स्थान ले जा रही थी. अनीश शाह का पैतृक जिला बिहार का पश्चिमी चंपारण है. एंबुलेंस में दो चालक और घायल व्यक्ति के छह रिश्तेदार सवार थे. रास्ते में पैदल यात्री रंगलाल कुलस्ते को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी.

सिवनी में भीषण सड़क हादसा

टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस खंभे से टकराकर पलट गई.’’ भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. घायल पांच लोगों को हाईवे पेट्रोलिंग दल और पुलिस बल की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. डॉक्टर घायलों का इलाज करने में जुट गये हैं.

एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत

एंबुलेंस सवार यात्रियों के परिजनों को हादसे की सूचना पुलिस ने दे दी है. मौत की खबर सुनकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपने की प्रक्रिया की जायेगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें-

सागा ग्रुप के जालसाजों ने मध्य प्रदेश के 16 जिलों के लोगों से की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget