एक्सप्लोरर

अमरवाड़ा उपचुनाव में नामांकन वापस लेने की तारीख खत्म, जानें कितने उम्मीदवार हैं मैदान में?

Amarwara News: अमरवाड़ा उपचुनाव के नामांकन जारी होने की आखिरी तिथि आज (26 जून) थी. 21 जून तक 16 उम्मीदवारों ने 26 नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिसमें एक उम्मीदवार का फार्म रिजेक्ट हो गया.

Amarwara Assembly Bye Election 2024: छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर हो रहे उपचुनाव प्रक्रिया में आज नामांकन निकालने की आखिरी तारीख है. दोपहर 3 तीन बजे तक नामांकन निकालने का समय था. अब तक 17 उम्मीदवारों ने 26 नामांकन फार्म जमा किए थे, जिसमें एक उम्मीदवार का फार्म रिजेक्ट हो गया, जबकि अब 16 उम्मीदवार मैदान में है.

बता दें छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह के इस्तीफा देने के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. उनके इस्तीफा देने के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा जो कार्यक्रम घोषित उसके अनुसार 21 जून नामांकन भरने की आखिरी तारीख थी, जबकि आज 26 जून नामांकन निकालने की आखिरी तारीख है. 

17 उम्मीदवारों ने भरे थे नामांकन
नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख तक 17 अभ्यर्थियों द्वारा 26 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे. 24 जून को नाम निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान एक अभ्यर्थी का नामांकन फार्म रिजेक्ट हो गया, जबकि 16 उम्मीदवारों के नामांकन फार्म सही पाए गए थे. आज नामांकन निकालने की अंतिम तारीख थी. यहां 10 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 13 जुलाई को होगी. 

इसलिए हो रहे उपचुनाव
बता दें अब से छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा की सातों सीट पर कब्जा जमाया था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी और विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफा दिए जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं. खास बात यह है कि बीजेपी ने कमलेश शाह को ही अपना प्रत्याशी बनाया है. 

अब तक यह अभ्यर्थी मैदान में
बीजेपी से कमलेश प्रताप शाह, कांग्रेस से धीरज शाह इनवाती, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से रीता मरकाम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से देवीराम उर्फ देवरावेदन भलावी, अहिंसा समाज पार्टी से चंद्रदीप, कांग्रेस से शोभाराम भलावी, कांग्रेस से नवीन मरकाम, जयप्रकाश जनता दल से धर्मेंद्र सिंह मेड़ा, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी से अन्नेश्री धुर्वे, अहिंसा समाज पार्टी से चरण दीप, जनसेवा गोंडवाना पार्टी से राजकुमार सरियाम, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से महेश कुमार इनवाती, जनसेवा गोंडवाना पार्टी से अतुल राज उइके, निर्दलीय पवन शाह सरयाम, भगवानदास भारती, जतन उइके शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: MP Nursing Exams: एमपी में नर्सिंग के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी, अगस्त तक होंगी रुकी हुई परीक्षाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget