एक्सप्लोरर

MP के सीहोर में शौचालय की खुदाई में निकले चांदी के कई सिक्के, खजाने से मचा हड़कंप

Sehore News: मध्य प्रदेश के अरनिया गांव में टॉयलेट की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद बड़ी संख्या में लाेग जुट गए और तीन दिन तक खुदाई कर 85 कीमती सिक्के खोज निकाले.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक टॉयलेट की खुदाई करते समय पुराने जमाने के चांदी के सिक्के निकल आए. सीहोर के एक छोटे से गांव अरनिया दाउद में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक साधारण से शौचालय गड्ढे की खुदाई में चांदी जैसे पुराने सिक्के निकल आए.

JCB से खोदा जा रहा था गड्ढा

यह पूरा मामला मामला आष्टा तहसील के अरनिया दाउद गांव का है. यहां सुरेश श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण करवा रहे थे और जेसीबी से शौचालय का गड्ढा खुदवाया जा रहा था. तभी मशीन के पंजे से कुछ ठोस चीज़ के फूटने जैसी आवाज़ आई. तभी उसके पास जाकर देखा गया तो गड्ढे में चमचमाते हुए सिक्के चाराें तरफ बिखरे पड़े थे. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पहले ही पास ही खाली की जा चुकी थी, लेकिन जब गांव में ये खबर फैली कि "सुरेश के यहां गड्ढे से खजाना निकला है".

इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और मिट्टी में चांदी ढूंढने दौड़ पड़े. इसके बाद खजाने के बारे सूनते ही लाेंगाें ने 3 दिन तक आसपास की सभी जगह की खुदाई करी. इस दौरान उन्हें पुराने जमाने के कीमती 85 सिक्के भी मिले.

सिक्कों पर फारसी भाषा में कुछ लिखा हुआ था

कई लोगों ने चांदी के सिक्के ढूंढ भी निकाले. किसी को दो सिक्के मिले, किसी को चार... और कुछ तो ऐसे भी थे जो दिनभर खोदते रह गए लेकिन खाली हाथ लौटे. जब मामला तहसील तक पहुंचा, तो नायब तहसीलदार मुकेश सांवले मौके पर पहुंचे. उन्होंने 85 सिक्के जब्त हुए हैं, जिन्हें जिला कोषालय में जमा करा दिया गया है. ये सिक्के चांदी जैसी धातु के हैं और इन पर फारसी भाषा में कुछ लिखा हुआ है. संभव है कि ये मुगल काल के हों."

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget