एक्सप्लोरर

MP: सरकारी स्कूलों के 66 लाख छात्रों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, कांग्रेस बोली- 'सरकारी इवेंट्स पर कर खर्च हो रहा पैसा'

MP News: कांग्रेस ने सरकारी स्कूलों में ड्रेस वितरण नहीं होने पर शिवराज सरकार को घेरा. प्रदेश प्रवक्ता रवि वर्मा ने आरोप लगाया कि यूनिफार्म की राशि इवेंट्स पर खर्च कर दी गई है.

MP School Dress: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बच्चों से पक्षपात करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रवि वर्मा ने सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 66 लाख बच्चों को ड्रेस नहीं मिलने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र समाप्त होनेवाला है और प्रदेश के 66 लाख बच्चों को स्कूल ड्रेस नहीं मिला है. भोपाल के 85 हजार बच्चे भी ड्रेस से वंचित हैं.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने शिवराज सरकार में हर स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया. रवि वर्मा ने कहा कि प्रदेश का स्कूली शिक्षा विभाग बच्चों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है.

'स्कूली बच्चों से पक्षपात कर रही है बीजेपी सरकार'

दो वर्ष बीत जाने पर भी भोपाल में 85 हजार स्कूली बच्चों को ड्रेस नहीं मिली और ना ही सरकार की तरफ से 600 रुपए राशि बच्चों के खाते में भेजी गई. रवि वर्मा ने कहा कि बच्चों को दी जाने वाली ड्रेस की राशि बीजेपी सरकार ने इवेंट पर खर्च कर दी है. उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से 8वीं तक छात्रों को मुफ्त दो जोड़ी ड्रेस दी जाती है. पहले ड्रेस की राशि छात्रों के खातों में डाली जाती थी. बाद में बच्चों को सिली हुई यूनिफार्म देने की व्यवस्था राज्य सरकार ने शुरू की.

कांग्रेस का आरोप-दो साल से नहीं मिली यूनिफॉर्म

वर्ष 2018-19 में यूनिफार्म बनाने का काम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से स्वंय सहायता समूहों को दिया गया. स्वंय सहायता समूहों की तरफ से तैयार ड्रेस की क्वालिटी खराब होने के कारण सरकार ने व्यवस्था को भी बंद कर दिया. वर्मा ने कहा कि सीएम राइज स्कूल के छात्रों को भी अब तक नकद राशि ड्रेस के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है.

सीएम राइज स्कूलों में छात्रों को दो जोड़ी ड्रेस के लिए 600 रुपये की राशि अब तक नहीं मिली. रवि वर्मा ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूली बच्चों की ड्रेस की राशि भी प्रदेश सरकार ने इवेंट पर खर्च कर दी. इसलिए स्कूली बच्चों को यूनिफार्म वितरण में देरी हो रही है. सरकार स्कूली बच्चों के साथ लगातार छलावा कर रही है.

Watch: कमलनाथ का एलान, कहा- सरकार बनते ही 500 में मिलेगा सिलेंडर, महिलाओं को हर महीने देंगे 1500 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget