एक्सप्लोरर

शिमला में फिर तेंदुए की दहशत! देर रात युवक पर किया हमला, इलाके के लोगों में खौफ

Himachal Pradesh News: शिमला शहर में एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है. रविवार देर रात 11 बजे तेंदुए ने युवक मनोज पर हमला कर दिया.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है. शिमला के लालपानी उपनगर में रविवार रात करीब 11 बजे तेंदुए ने मनोज नाम के युवक पर हमला कर दिया. युवक जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरा, वैसे ही तेंदुआ अचानक उसपर झपट पड़ा. अचानक हुए इस हमले के बाद युवक कुछ भी समझ नहीं सका.

युवक ने खुद को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की. जैसे-तैसे वह ख़ुद को छुड़ाने में क़ामयाब हुआ. इसके बाद युवक तेज़ी से अपने घर की तरफ़ भागा. इस हमले में युवक के कपड़े फट गए हैं और उसे हल्की चोटें आई हैं. मामले की जानकारी वन में टीम को दे दी गई है.

तेंदुए के हमले से इलाके के लोग खौफज़दा
लालपानी इलाके में रहने वाले युवक मनोज ने बताया कि वह अपनी गाड़ी देखकर जैसे ही वापस पलटा, वैसे ही तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. वह बड़ी मशक्कत से अपनी जान बचाकर भाग सका. पहले भी तेंदुआ उसकी गाड़ी पर हमला कर चुका है. इसके अलावा रात के वक़्त अन्य राहगीर भी यहां तेंदुए को देख चुके हैं. लालपानी के साथ ही रामनगर का इलाका लगता है. यहां भी कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है. इससे इलाके के लोग दहशत में हैं.

वन विभाग को दी गई है शिकायत
युवक मनोज के पिता किशोरी लाल ने बताया कि वह पहले भी इलाके में तेंदुआ देख चुके हैं. करीब 10 दिन पहले वन विभाग को शिकायत भी दी गई थी. वन विभाग की टीम ने यहां आकर केवल लोगों को जागरूक किया, लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया. अब मनोज पर हुए हमले के बाद से सब सहमे हुए हैं.

साथ लगते रामनगर के भी कई लोग रात के वक़्त तेंदुए को यहां घूमते हुए देख चुके हैं. यह सभी के लिए दहशत की वजह बना हुआ है. वहीं, स्थानीय निवासी वंदना शर्मा ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए, क्योंकि यहां लोगों पर हमला कर रहा है. स्थानीय लोगों को तेंदुए के आदमखोर होने की भी आशंका है.

Himachal Pradesh Weather: केलांग में मानस 10.2 डिग्री तक लुढ़का तापमान, भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'मुझे टिकट मिले या न मिले', BJP में शामिल होने से पहले बोले राकेश सिंह
'मुझे टिकट मिले या न मिले', BJP में शामिल होने से पहले बोले राकेश सिंह
हरिद्वार कुंभ की तैयारी तेज, CM धामी ने लोगो-वेबसाइट और गीत किया जारी
हरिद्वार कुंभ की तैयारी तेज, CM धामी ने लोगो-वेबसाइट और गीत किया जारी
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget