एक्सप्लोरर

Padma Awards 2022: 'क्या हुआ तेरा वादा' से पद्म पुरस्कार विजेता तक का सफर, जानें कैसा रहा है Sonu Nigam करियर

Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम को इस साल सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है. ये पुरस्कार कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है.

Padma Award Winner: बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम को इस साल सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है. सोनू निगम को इस साल भारत के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से माने जाने वाले एक पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें ये पुरस्कार कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है. 

जीवन परिचय
30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम भारतीय संगीत और फिल्मी दुनिया में जाना माना नाम है. चार साल की उम्र में ही सोनू निगम ने अपना पहला गाना गाया था. निगम ने सबसे पहले अपने पिताजी के साथ मंच पर मोहम्मद रफी का गीत 'क्या हुआ तेरा वादा' गाया था. सोनू निगम ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से सीखी.

शिक्षण
सोनू ने अपनी शुरूआती पढाई जे.डी. टायटलर स्कूल दिल्ली से प्राप्त की. उसके बाद उन्होंने आगे की पढाई पूरी करने के दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया. जहां से उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की.

संगीत के क्षेत्र में काम
सोनू निगम ने अब हिंदी सहित कुल 10 क्षेत्रीय भाषा में 2000 से ज्यादा गाने गाए हैं. सोनू निगम ने हिंदी के अलावा कन्नड़, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मराठी, नेपाली, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी समेत अन्य कई भाषाओं के गीत को भी अपनी आवाज दी है. फिल्मों के अलावा सोनू निगम ने कई गैर फिल्मी एल्बम भी जारी किए हैं. सोनू निगम कई सारे रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं. इसके अलावा वे कई हिंदी फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं.

इन फिल्मों में किया काम
सोनू निगम ने 'जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी' (2002), 'काश आप हमारे होते' (2003) और 'लव इन नेपाल' (2004) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. हालांकि यह बात अलग है कि जिन फिल्मों में सोनू निगम ने काम किया वह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही हैं.

टेलीविजन में करियर
अपने करियर की शुरुआत में सोनू ने 1995 में गायन प्रतियोगिता शो 'सा रे गा मा' की मेजबानी की. जिसने उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया. तब से वह कई रियलिटी टेलीविजन शो में जज के रूप में दिखाई दिए. वह इंडियन आइडल (सीजन 1, 2, 3, 4 और 7) अमूल स्टार वॉयस ऑफ इंडिया (सीजन 1 और 2) छोटे उस्ताद और एक्स-फैक्टर इंडिया में दिखाई दिए हैं.

मुख्य पुरस्कार
पद्मश्री के अलावा सोनू निगम ने कल हो ना हो (2003 ) फिल्म के गीत 'कल हो ना हो' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं. साथिया (2002) फिल्म के गीत 'साथिया' के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी पा चुके हैं. हरियाणा सरकार द्वारा सोनू निगम को "हरियाणा गौरव सम्मान" प्राप्त  है.

ये भी पढ़ें-

Rastriya Bal Puraskaar 2022: जानिए देश के बड़े राज्यों यूपी, बिहार, पंजाब समेत किन-किन राज्यों के बच्चों को किया जाएगा बाल पुरस्कार से सम्मानित

Republic Day 2022: वीरता पुरस्कार का एलान, ITBP को मिले 18 पदक, जम्मू कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा मेडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget