एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: केरल में 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

केरल में हाल के हफ्तों में नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और 11 सितंबर को संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई थी. मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं

तिरुवनंतपुरम: केरल में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके मद्देनजर सरकार ने गुरुवार रात एक आदेश जारी कर एक जगह पांच से ज्यादा लोगों के जुटने पर प्रतिबंध लगा दिया. नया आदेश 3 से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा. यह आदेश सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के मकसद से जारी किया गया है और इसलिए प्रशासन को आईपीसी की धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया गया है. आदेश के तहत जिलाधिकारियों को कोराना का फैलाव रोकने के लिए धारा 144 लागू करने की आजादी रहेगी.

केरल में गुरुवार को कोविड-19 के 8,135 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या दो लाख से अधिक हो गई जबकि 29 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 771 हो गई है. केरल में हाल के हफ्तों में नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और 11 सितंबर को संक्रमितों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई थी. सात महीने पहले राज्य में भारत का पहला कोरोना वायरस का मरीज मिला था, जब चीन के वुहान से लौटी मेडिकल की एक छात्रा वायरस से संक्रमित पाई गई थी.

24 सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या डेढ़ लाख हो गई जिसके बाद सरकार ने चेतावनी जारी की कि जो लोग सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसे एहतियाती उपाय नहीं बरत रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं और गुरुवार को 105 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं.

कुल 2 लाख से ज्यादा संक्रमित राज्य में लगातार दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या आठ हजार से अधिक सामने आई है. बुधवार को 123 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 8,830 मामले सामने आए थे जो अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामले थे. कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या जहां दो लाख तीन हजार 241 हो गई है वहीं अभी तक एक लाख 31 हजार 52 लोग इससे ठीक हो चुके हैं. इनमें 2,828 लोग गुरुवार को महामारी से ठीक हुए.

वर्तमान में 72,339 लोगों का इलाज चल रहा है. राज्य में पिछले कुछ हफ्ते से महामारी काफी तेजी से फैली है. कोझिकोड में सर्वाधिक 1072 मामले सामने आए जिसके बाद मलप्पुरम में 968 और एर्नाकुलम में 934 मामले सामने आए हैं. विजयन ने कहा कि तिरूवनंतपुरम में 856 मामले सामने आए जिनमें अधिकतर 40 साल से कम उम्र के लोग हैं. करीब 771 लोगों की इससे मौत हुई है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया ट्रंप भी संक्रमण की शिकार

बिहार में गठबंधन बनाए रखने की जिम्मेदारी अमित शाह ने ली, कहा- BJP और LJP के बीच कोई कटुता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget