एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कानून-व्यवस्था पर चंपई सोरेन सरकार को घेरा, रांची में DSP के साथ हुई थी चेन स्नैचिंग

Jharkhand Politics: झारखंड की राजधानी रांची में बीते दिनों सीआईडी की एक डीएसपी का सोने का चेन अपराधियों ने बीच सड़क छीन लिया था. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने सरकार को घेरा है.

Jharkhand News: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) ने झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि यहां जो सरकार चल रही है, उससे आम लोग परेशान हैं. जो वादा उनसे किया गया वह पांच साल में पूरा नहीं किया गया. संजय सेठ ने इस दौरान रांची (Ranchi) में एक महिला डीएसपी के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना का भी जिक्र कर कानून-व्यवस्था (Law and Order) की स्थिति पर सवाल उठाया. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा, ''झारखंड के अंदर जो सरकार चल रही है उससे आम लोग परेशान हैं. महिलाएं हों, छात्र या युवा हो सभी परेशान हैं क्योंकि वादखिलाफी की गई है. जो वादा पांच साल पहले किया था एक भी पूरा नहीं किया गया. "

गांव के लिए बिजली दुर्लभ चीज बन गई- संजय सेठ
संजय सेठ ने कहा, ''बिजली की व्यवस्था देख लीजिए. रांची राजधानी है. पांच-पांच घंटे बिजली कटती है. ग्रामीण इलाकों में बिजली तो बहुत दुर्लभ चीज हो गई है. वहां तो पांच-सात घंटे ही बिजली रहती है. ट्रांसफर्मर एक अमूल्य चीज हो गई है. कानून-व्यवस्था का हाल देख लीजिए. परसो डीएसपी के साथ झपटमार हो गई. गले की चेन छीन ली गई है, जब राजधानी की यह स्थिति है तो सूबे के अंदर क्या हाल होगा.''

युवाओं को नहीं मिला बेरोजगारी भत्ता - संजय सेठ
संजय सेठ ने आगे कहा, ''य़हां तो युवा इंतजार कर रहा था कि बेरोजगारी भत्ता मिलेगा, पांच लाख नौकरी मिलेगी. प्रदेश की जनता ने तय किया है कि चुनाव में बीजेपी की यहां सरकार बनेगी.'' बता दें कि झारखंड में नवंबर-दिसंबर के महीने में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. इसको लेकर सभी पार्टियां तैयारी रही हैं. वहीं, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भी जमानत मिल गई है जिससे जेएमएम का मनोबल बढ़ा हुआ है.

रांची में दिनदहाड़े महिला डीएसपी का छीना सोने का चेन
बता दें कि कुछ दिन पहले रांची में एक महिला डीएसपी के साथ छीन-झपटी हुई थी. वह अपने व्यक्तिगत काम से कचहरी चौक गई हुई थीं. जब वह चौक के पास पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली. विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया. डीएसपी ने मामले की शिकायत थाने में की थी. 

य़े भी पढ़ें- Hemant Soren News: 'साजिशों के खेल का अंत...', हेमंत सोरेन के रिहा होने पर रांची में लगे पोस्टर की चर्चा तेज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget