एक्सप्लोरर

किसी के घर नाश्ता तो कहीं चाय की चुस्की, झारखंड में एक्टिव हुए शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan News: झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी को जो सफलता मिली है, उसके असली हकदार कार्यकर्ता हैं.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है. सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश में जुट गई हैं. बीजेपी भी इस चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम कर रही है. किसी के घर नाश्ता, किसी के यहां भोजन, तो किसी के दरवाजे पर बैठकर चाय की चुस्की. झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ने की मुहिम में यही नुस्खा आजमा रहे हैं.

उन्होंने गुरुवार और शुक्रवार को रांची, रामगढ़ और ओरमांझी में बूथ और मंडल स्तर के पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के घर दस्तक दी और विधानसभा चुनाव में 'बड़ा लक्ष्य' हासिल करने के प्रति उन्हें मोटिवेट किया. शिवराज सिंह चौहान गुरुवार शाम रांची पहुंचे. इसके बाद उन्होंने हरमू मंडल में भाजपा के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को अंगोछा पहनाकर सम्मानित किया.

झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी ने कहा कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी को जो सफलता मिली है, उसके असली हकदार कार्यकर्ता हैं. उन्होंने इस कार्यक्रम की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ''बीजेपी परिवार की सबसे बड़ी शक्ति बूथ पर परिश्रम करने वाला कार्यकर्ता है. मैं जब भी इन देवतुल्य कार्यकर्ताओं से मिलता हूं, तो हृदय श्रद्धा और आत्मीयता से भर उठता है. झारखंड में हरमू मंडल के अंतर्गत आने वाले बूथ अध्यक्षों के सम्मान का अवसर मिला.''

शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ गुरुवार (4 जुलाई) रात का भोजन पार्टी के हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव के निवास पर किया. इसी तरह शुक्रवार को उन्होंने सुबह का नाश्ता ओरमांझी में पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता और दोपहर का भेजन रामगढ़ जिले की दिगवार पंचायत में बीजेपी के एक बूथ अध्यक्ष रवि कुशवाहा के आवास पर किया.

चौहान ने इन सभी जगहों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की और कार्यकर्ताओं के समर्पण की प्रशंसा की. केंद्रीय मंत्री ने रामगढ़ जिला मुख्यालय में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उन्हें संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा. चौहान ने कहा कि इस बार राज्य में बीजेपी की सरकार बननी तय है और पार्टी यह लक्ष्य समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हासिल करेगी.

ये भी पढ़ें:

'आप बहुत याद आओगे...', BJP सांसद निशिकांत दुबे ने चंपई सोरेन की तारीफ की?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget