एक्सप्लोरर

Saraikela Fire: प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, लोगों ने पूछा- किसने दिया एनओसी?

Saraikela Fire News: गोपीनाथपुर में बीती रात तकरीबन 2 बजे प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई. आग लगने से गोदाम में रखा सब सामान जलकर खाक हो गया.

Saraikela: सरायकेला के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेन इंटरनेशनल स्कूल के आगे गोपीनाथपुर में बीती रात तकरीबन 2 बजे प्लास्टिक गोदाम में आगजनी की भयंकर घटना घटित हुई जिसमें सबकुछ जलकर राख हो गया. देर रात हुए इस आगजनी की घटना से आसपास के क्षेत्र में रात भर अफरा-तफरी का माहौल रहा. आगजनी की घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को देने के बाद रात ढाई बजे मौके पर पहुंची अग्निशमन दल की चार दमकल गाड़ियों ने आग को बुझाने का काम किया.

कहां लगी आग?
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीनाथपुर स्थित विश्वनाथ इंटरप्राइजेज में आगजनी की घटना घटित हुई. यहां प्लास्टिक का गोदाम और प्लास्टिक से जुड़े प्रोडक्ट निर्माण किया जाता है. यहां आग किस प्रकार लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. जबकि गोदाम से सटे पेड़ और झाड़ियों में भी आग ने फैलकर कर विकराल रूप धारण कर लिया. जिससे पीछे घनी आबादी होने के चलते रात भर लोग डरे सहमे रहे.

लोगों की तत्परता से टला हादसा
गोपीनाथपुर स्थित विश्वनाथ एंटरप्राइजेज प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग की घटना के बाद गोपीनाथपुर के ग्रामीणों द्वारा तत्परता दिखाते हुए कांड्रा पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया. बताया जाता है कि इस आगजनी की घटना में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगे सभी मशीनरी उपकरण जलकर राख हो गए हैं. जिससे कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है.

कई एकड़ तक फैला है जंगल
जहां आगजनी हुई है उसके चारों ओर वन विभाग की कई एकड़ की भूमि है जहां काफी घना जंगल भी है, हालांकि अग्निशमन विभाग के द्वारा प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक पूरी सफलता पाई नहीं गई है.

प्लास्टिक की फैक्ट्री को एनओसी किसने दिया?
पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद यह प्रश्न उठ रहा है कि आखिर इर्द-गिर्द वन क्षेत्र और रयत भूमि क्षेत्र में हाईली इंफ्लेमेबल वस्तु के मैन्युफैक्चरिंग की एनओसी किस विभाग ने कंपनी मालिक को दी है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों की माने तो कंपनी में बोर्ड लगी गाड़ियों का आना-जाना देखा गया है लेकिन अक्सर गाड़ियों के बोर्ड ढके हुए पाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Plamu News: महाशिवरात्रि का तोरणद्वार लगाने को लेकर दो पक्षों में तनाव, पत्थरबाजी में घायल हुए लोग, धारा 144 लागू

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के प्रदर्शन स्थल की काटी गई बिजली? हेमंत सरकार पर आरोप
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के प्रदर्शन स्थल की काटी गई बिजली? हेमंत सरकार पर आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget