एक्सप्लोरर

RJD नेता ने पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी, बाबूलाल मरांडी बोले- तुरंत गिरफ्तार हो

Jharkhand News: झारखंड बीजेपी अध्यक्ष ने वीडियो शेयर करते हुए आरजेडी नेता की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी को तुरंत जेल की हवा खिलाई जाए.

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने दावा किया कि आरजेडी नेता अवधेश सिंह यादव पीएम नरेंद्र मोदी को गोली मारने की बात कर रहा है. उन्होंने इस वीडियो पर चुनाव आयोग और झारखंड पुलिस के डीजीपी से संज्ञान लेने और कार्रवाई की मांग की है. एबीपी लाइव इस कथित वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर कहा, "देखिए इंडी गठबंधन की बैठक का एजेंडा. चार दिन पहले झारखंड के कोडरमा में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में आरेजडी के नेता अवधेश सिंह यादव मोदी जी की खोपड़ी में गोली मारने की बात कर रहे हैं. अपनी हार को करीब आते देख ठगबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता अपनी मानसिक संतुलन खो बैठे है. इंडी गठबंधन चाहे जो षड्यंत्र रच ले, मोदी जी के साथ उनका 140 करोड़ का परिवार खड़ा है. चुनाव आयोग, झारखंड पुलिस के डीजीपी इसका संज्ञान लें. आदरणीय प्रधानमंत्री जी को गोली मारने की बात करने वाले इस अपराधी को तुरंत गिरफ़्तार कर जेल की हवा खिलायें."

बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल साह देव ने कहा, "इंडी गठबंधन का असली चेहरा, अब ये हत्या की बात कर रहे हैं. प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश कर रहे हैं. कोडरमा में जिस तरीके से इंडी गठबंधन की बैठक में वहां के प्रमुख नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री की खोपड़ी में गोली मार देनी चाहिए, ये शर्मसार करने वाला बयान है. अगर आपको चुनाव में हार दिख रही है तो क्या आप इस तरीके से प्रधानमंत्री की हत्या की बात करेंगे. जनता को प्रेरित करेंगे कि उनकी हत्या करे. सबसे शर्मनाक बात ये है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है."

इस बयान से पार्टी का कोई लेना देना नहीं- आरजेडी

वहीं, झारखंड आरजेडी की उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा कि हमारी पार्टी का इस बयान से कोई लेना देना नहीं है. अगर किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया है तो यह उनके निजी बयान है. हो सकता है कि हमारे गृह मंत्री जिस तरह की बयानबाजी करते हैं उनसे ही प्रेरित होकर उसे नेता ने भी बयान बाजी कर दी हो. मगर इस तरह की बयानबाजी से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है.

RJD नेता ने पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी, बाबूलाल मरांडी बोले- तुरंत गिरफ्तार हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget