एक्सप्लोरर

Jharkhand Rain: बारिश के चलते उफान पर नदियां, तट के आसपास रहने वाली आबादी को किया गया अलर्ट 

Ranchi News: झारखंड (Jharkhand) में बारिश (Rain) की वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. हालात को देखते हुए नदी के किनारे वालंटियर भी तैनात किए गए हैं.

Flood Like Situation in Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) के कई जिलों में हो रही बारिश (Rain) के चलते से कई नदियां (Rivers) उफान पर हैं. इसे लेकर प्रशासन ने नदियों के आसपास की आबादी को अलर्ट किया है. रामगढ़ (Ramgarh) जिला अंतर्गत रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर (Chinnamastika Temple) क्षेत्र के भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी के किनारे बांस-बल्ली से बनाई गई 2 दर्जन से ज्यादा दुकानें जलमग्न हो गई हैं. इससे दुकानदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है. भैरवी नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी छिलका पुल से ऊपर बह रहा है. हालांकि, मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा सामान्य रूप से चल रही है. मंदिर न्यास समिति की तरफ से बार-बार श्रद्धालुओं को तेज बहाव के कारण नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है. हालात को देखते हुए नदी के किनारे वालंटियर भी तैनात किए गए हैं.

नदियों का बढ़ा जलस्तर
इधर कोल्हान प्रमंडल में स्वर्णरेखा और खरकई, कोयल, संजय, कारो, रोरो समेत सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. ओडिशा के रायरंगपुर में खरकई नदी पर बने ब्यांगबिल डैम में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. इसे देखते हुए 12 अगस्त को डैम का एक फाटक खोला गया था. इसकी सूचना सरायकेला और जमशेदपुर प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी. खरकई और स्वर्णरेखा के तटीय इलाकों में रहने वालों को निर्देश दिया गया है कि वो परिवार सहित ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. 

उफान पर है दुआरसिनी नदी
घाटशिला प्रखंड से होकर बहने वाली दुआरसिनी नदी भी उफान पर है. शुक्रवार दोपहर तक दुआरसिनी पुल पर 2 फीट ऊपर तक बरसात का पानी बह रहा था. पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन बाधित है. बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया है. चक्रधरपुर में टोकलो रोड के किनारे कई घरों में नहर का पानी घुस गया. रांची, रामगढ़, खूंटी, चाईबासा, जमशेदपुर, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा सहित कई जिलों में लगातार बारिश से निचले इलाकों में बसे सैकड़ों घरों में पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: 3 वर्षों में मारे गए 51 Naxalites, कई कमांडरों समेत 1526 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

Jharkhand: बोकारो पुलिस लाइन में झंडा फहराने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक की मौत, 2 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget