एक्सप्लोरर

Ranchi Land Scam Case: अवैध खनन मामले में जेल में बंद प्रेम प्रकाश को ED ने किया गिरफ्तार, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

ईडी ने रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में में प्रेम प्रकाश को पहले ही प्रोडक्शन रिमांड पर लिया था. अवैध खनन केस में जेल में बंद प्रेम प्रकाश अब जमीन घोटाला केस में भी आरोपी है.

Jharkhand News: झारखंड में अवैध खनन और मनी लॉन्डिंग केस में जेल में बंद प्रेम प्रकाश को अब जमीन घोटाला केस में भी गिरफ्तार किया गया है. ईडी ने इससे पहले प्रेम प्रकाश को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया था. प्रेम प्रकाश को पिछले साल ही साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में प्रेम प्रकाश से प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में हुए जमीन घोटाला केस के सिलसिले में पूछताछ की थी. सूत्रों के मुताबिक प्रेम प्रकाश को फर्जी कागजातों के जरिए करोड़ों की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री की पूरी जानकारी थी.

ईडी ने रांची में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में में प्रेम प्रकाश को पहले ही प्रोडक्शन रिमांड पर लिया था. अवैध खनन केस में जेल में बंद प्रेम प्रकाश अब जमीन घोटाला केस में भी आरोपी है. बीते 3 और 4 अगस्त को ईडी के अधिकारियों ने जेल में ही प्रेम प्रकाश से पूछताछ की थी. दरअसल, ईडी ने पीएमएलए कोर्ट को बताया कि प्रेम प्रकाश के पास इस बात की जानकारी थी कि रांची में फर्जी कागजात तैयार करने वाला गिरोह है.

जमीन डील में मिले थे 1.5 करोड़ रुपये
इस गिरोह के द्वारा जिस जमीन की फर्जी डीड तैयार की गई थी, उसे गलत तरीके से प्रेम प्रकाश ने अपने करीबी पुनीत भार्गव के नाम करा लिया. जिसके बाद पुनीत ने इसे बिष्णु अग्रवाल को बेचा था. जमीन के इस डील में प्रेम प्रकाश को 1.5 करोड़ रुपये मिले थे. ईडी ने इससे जुड़ा साक्ष्य भी रांची की विशेष पीएमएलए कोर्ट की दिया.

पीपी सहित कुल 14 लोग अब तक हुए गिरफ्तार

गौरतलब है कि रांची भूमि घोटाला केस में अब तक ईडी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और कारोबारी बिष्णु अग्रवाल सहित पीपी को मिलकर कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. केस की जांच पिछले एक साल से चल रही है. पिछले साल ईडी ने नवंबर में कारोबारी बिष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा था. इसी वर्ष 13 अप्रैल को ईडी ने पूर्व रांची डीसी और तात्कालीन समाज कल्याण निदेशक छवि रंजन के जमशेदपुर स्थित घर के अलावा, रांची, सिमडेगा और हजारीबाग के कई ठिकानों पर छापा मारा था. उसी दिन 7 लोग गिरफ्तार किए गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget