एक्सप्लोरर

Jharkhand Crime: रांची में चार दिन पहले किडनैप किए गए 8 साल के बच्चे की हत्या, तालाब में मिला शव

Ranchi Child Murder: रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा है कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है. अपराधियों के बारे में कुछ सुराग हाथ  लगे हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है.

Ranchi News: झारखंड की राजनधानी रांची (Ranchi) के एदलहातू इलाके से बीते शुक्रवार को किडनैप (Kidnapped) किए गए आठ वर्षीय बच्चे शौर्य (Shaurya) की हत्या कर दी गई. उसका शव मंगलवार को रांची के ही नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सपारोम गांव स्थित एक तालाब से बरामद किया गया है. वारदात की खबर फैलते ही शहर के बरियातू-एदलहातू इलाके में सनसनी फैल गई.

क्या कहा एसएसपी ने जानें
हालांकि, अपहरण और हत्या की इस वारदात के पीछे कौन लोग हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा है कि मामले के खुलासे के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है. अपराधियों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने की उम्मीद है.

बिस्किट खरीदने निकला था बच्चा
बता दें कि एदलहातू निवासी व्यवसायी राजू गोप का पुत्र शौर्य शाम आठ बजे घर के पास की दुकान से बिस्किट खरीदने निकला था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई. पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दी गई.

सफेद कार से किया गया अपहरण
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि उसका अपहरण एक सफेद कार पर सवार लोगों ने किया है. फुटेज में दिख रहा है कि कार पर सवार एक व्यक्ति बच्चे को अपनी तरफ बुलाता है, उससे कुछ देर बात करता है और इसके बाद उसे कार में खींच लेता है. माना जा रहा है कि कार पर सवार कोई व्यक्ति बच्चे का परिचित रहा होगा.

फर्जी निकला कार का नंबर 
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कार के नंबर के आधार पर तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि कार में लगा नंबर फर्जी था. बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है. पुलिस यह मानकर चल रही थी कि अपहरण संभवत: फिरौती के लिए किया गया हो, लेकिन इसे लेकर भी घरवालों या किसी के पास कोई कॉल नहीं आया. इस बीच मंगलवार को सपारोम गांव में एक बच्चे की लाश तालाब में पाए जाने की सूचना मिली. बाद में उसकी शिनाख्त शौर्य के रूप में हुई. बालक की हत्या की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Siblings Died: 6 वर्षीय भाई को डूबता देख बड़ी बहन ने भी लगाई तालाब में छलांग, मौके पर दोनों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget