एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज से होगी भारी बारिश, इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, जानिए-मौसम विभाग ने क्या कहा

Jharkhand News: रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी ने बताया, ‘‘झारखंड के लगभग सभी इलाकों में सोमवार से अगले कई दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है.

Jharkhand Weather News: कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे झारखंड में सोमवार से अगले तीन दिनों के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि सोमवार से भारी बारिश होने की संभावना है और यह मंगलवार और बुधवार को और बढ़ सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और ओडिशा से सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर स्थित है.’’

तीन से चार दिनों तक भारी बारिश 
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा तट के निकट बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते झारखंड के लगभग सभी इलाकों में सोमवार से अगले कई दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है.’’ उन्होंने बताया कि कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे झारखंड में सोमवार से तीन से चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है.

Jharkhand Tribal Festival 2022: झारखंड जनजातीय महोत्सव का 9-10 अगस्त को होगा आयोजन, भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि

कई स्थानों पर हो सकता है वज्रपात
आनंद ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा के तट से सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर बना हुआ है जिसके चलते राज्य के अधिकतर इलाकों में लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और जमकर वर्षा भी होगी. मध्य एवं दक्षिणी झारखंड में विशेषकर अधिक वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है. जिसमें 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, भारी बारिश होने की संभावना है और इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है.

किन जिलों में होगी भारी बारिश
आनंद ने बताया कि सोमवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची और लोहरदगा जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने बताया कि राज्य में एक जून से सात अगस्त तक 303.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से इस अवधि में राज्य में 581.9 मिलीमीटर वर्षा होती है. राज्य में इस मानसून में जामताड़ा और पाकुड़ दो सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिले हैं, जहां क्रमशः 71 प्रतिशत और 70 प्रतिशत वर्षा की कमी है.

कई जिले झेल रहे बारिश की कमी
राज्य के 24 जिलों में से छह जिले 60 प्रतिशत से अधिक वर्षा की कमी झेल रहे हैं जबकि आठ जिले 50 प्रतिशत से अधिक वर्षा की कमी का सामना कर रहे हैं. सात अन्य जिलों में 40 प्रतिशत से ज्यादा वर्षा की कमी देखी जा रही है. उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह होने वाली भारी वर्षा से किसानों को आंशिक राहत मिलने की भी संभावना है, जो मॉनसून के मौसम के पहले दो महीनों में कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं.

होगा फसलों पर प्रभाव का अध्ययन
राज्य के कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने शनिवार को अधिकारियों को सभी 24 जिलों का दौरा करने और कम वर्षा के कारण फसलों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक आकस्मिक जमीनी सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया. अधिकारियों को 10 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है.

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज क्या हुआ बदलाव, यहां देखें दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में तेल के रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget