एक्सप्लोरर

Jharkhand News: रामनवमी पर्व और जुलूस को लेकर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा, किया फ्लैग मार्च

Jharkhand News: झारखंड में रामनवमी पूजन एवं जुलूस को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं और अनेक जिलों तथा स्थानों पर सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया.

Jharkhand News: झारखंड में रामनवमी पूजन एवं जुलूस को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गये हैं और अनेक जिलों तथा स्थानों पर सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च (flag march) किया. फ्लैग मार्च चितरपुर बस स्टैंड से निकलकर मुख्य पथ होते हुए लहेरी टोला, सोनार टोला, दर्जी मोहल्ला, काली चौक तक किया गया. 

सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम
रामनवमी पर शांति बनाये रखने के लिए राज्य में पहली बार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) समेत तमाम अधिकारियों की संवेदनशील स्थानों पर तैनाती की गयी है. एडीजी मुख्यालय मुरारी लाल मीणा, अनेक पुलिस उपमहानिरीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है. सभी अधिकारी शनिवार को अपने-अपने जिलों में विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे. झारखंड का हजारीबाग जिला रामनवमी के लिहाज से सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है. यहां एडीजी मुख्यालय मुरारी लाल मीणा की तैनाती की गई है. उनके सहयोगी पदाधिकारी की भूमिका में डीआईजी गृह रक्षा एवं अग्निशमन सेवा के डीआईजी दीपक कुमार सिन्हा और जेएपीटीसी पदमा के एसपी किशोर कौशल को तैनात किया गया है. इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) दुमका में तैनात किये गये हैं.

Weather Forecast: अगले 5 दिनों तक दिल्ली सहित इन राज्यों में चलेगी लू, यहां दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान

राजधानी में माहौल खराब करने की है कोशिश
झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एडीजी प्रशिक्षण टी कंदासामी को दुमका प्रक्षेत्र में तैनात किया गया है जबकि जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर आईजी अखिलेश कुमार झा को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. उनके साथ सहयोगी भूमिका में एटीएस एसपी प्रशांत आनंद और रेल एसपी जमशेदपुर ऋषभ कुमार झा को तैनात किया गया है. खूंटी जिला में डीआईजी रांची अनीश गुप्ता कमान संभालेंगे. जबकि अश्विनी कुमार सिन्हा को धनबाद और वायरलेस एसपी विनित कुमार को रांची में तैनात किया गया है.रविवार को रामनवमी पर्व पूरे देश धूमधाम से मनाया जाएगा.रामनवमी को लेकर रांची में खासा उत्साह है क्योंकि दो वर्ष बाद रांची में रामनवमी का जुलूस निकलेगा. हालांकि उससे पहले कुछ असामाजिक तत्व रांची का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. एक सप्ताह के भीतर चार बार रांची के माहौल को खराब किया गया.

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
शनिवार को राजधानी रांची के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की टीम ने अपनी धमक दिखाई. रैपिड एक्शन फोर्स, रांची पुलिस, आईआरबी और झारखंड आर्म्ड फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च कर पुलिस की ताकत का एहसास करवाया. रांची पुलिस के साथ सैकड़ों जवानों ने कर्बला चौक, चर्च रोड, मेन रोड से लेकर तपोवन मंदिर तक फ्लैग मार्च किया, इसके अलावा राजधानी में कार्यरत सभी डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया. रांची के नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक दीपक ने बताया कि किसी भी कीमत पर उपद्रवी तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसी प्रकार खूंटी, सिमडेगा, गिरिडीह, देवघर आदि जिलों में भी सुरक्षा बलों ने आज फ्लैग मार्च किया जिससे रामनवमी का पर्व शांतिपूर्वक मनाया जा सके.

यह भी पढ़ें-

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी राहत, जानें- आज दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान में कितना है तेल का रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार संग नानी के घर सरायकेला पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निभाई ये खास रस्म
परिवार संग नानी के घर सरायकेला पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निभाई ये खास रस्म
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलत नंबर डायल कर दिया, ये तो विरोध प्रदर्शन का दौर है', आरक्षित सीटों के रोटेशन पर CJI का तंज
'गलत नंबर डायल कर दिया, ये तो विरोध प्रदर्शन का दौर है', आरक्षित सीटों के रोटेशन पर CJI का तंज
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget