एक्सप्लोरर

Holi 2023: पलामू के पांकी में इस बार फीका होगा होली का रंग? हिंसा के चलते अब प्रशासन ने लिया ये फैसला

Palamu Violence: महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात के लिए तोरण द्वार सजाये जाने को लेकर पांकी में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प हुई. इसमें 6 लोग घायल हो गए थे.

Palamu News: झारखंड के पलामू (Palamu) जिले के पांकी (Panki) प्रखंड में 15 फरवरी  को हुई सांप्रदायिक झड़प (Communal Violence) के बाद सीआरपीसी की धारा 144  के तहत लागू की गई निषेधाज्ञा (Prohibitory Orders) अब 8 मार्च यानी होली तक लागू रहेगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

बता दें कि शिवरात्रि के मौके पर पनकी बाजार के पास एक सजावटी गेट के निर्माण को लेकर विभिन्न समुदाय से संबंध रखने वाले दो लोगों के समूह आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी थी. इस हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग घायल हुए थे और कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई थीं. इस हिंसा को लेकर 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

होली के बाद आदेश वापस लेने की संभावना- मजिस्ट्रेट

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (मेदिनीनगर) राजेश कुमार शाह ने कहा कि एक बार जब यह निश्चित हो जाएगा कि स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है, तब अधिकारी निषेधाज्ञा हटाने की संभावना पर विचार करेंगे. उन्होंने कहा कि अधिकारी होली के बाद इस आदेश को वापस लेने पर विचार कर सकते हैं. मजिस्ट्रेट ने कहा कि हालांकि हमने स्कूल और बाजारों को फिर से खोलने की इजाजत देते हुए कुछ छूट दी है लेकिन अभी चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लागू रहेगा.

महाशिवरात्रि पर दो समुदायों में हुई थी हिंसा

गौरतलब है कि पलामू में महाशिवरात्रि के लिए तोरणद्वार बनाने के मुद्दे पर दो समुदायों में हिंसा हुई थी जिसके बाद धार्मिक स्थल से पत्थरबाजी कर घर-मकान-दुकान जला दिये गये थे, जिससे क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हो गया था.  हिंसा में कुल 6 लोग घायल हुए जिनमें पांच पुलिसकर्मी थे. हिंसक भीड़ ने एक मकान, दो बाइक और दो दुकानों को आग के हवाले कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Gang-Rape: गुमला में शादी समारोह से लौट रही किशोरी से गैंगरेप, जानें कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget