एक्सप्लोरर

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सियासत! निशिकांत दुबे बोले- 'कांग्रेस कम से कम...'

Jagdeep Dhankar Resignation: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफे से राजनीतिक हलचल तेज है. निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल नहीं रख रहे.

भारत के 14वें उप राष्ट्रपति के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे जगदीप धनखड़ ने अचानक सोमवार (21 जुलाई) को पद से इस्तीफा दे दिया और राजनीति में हलचल मच गई. जगदीप धनखड़ के इस चौंकाने वाले कदम से विपक्ष भी हैरान रहा और लाजमी है कि कई अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी गईं. ऐसी ही एक प्रतिक्रिया पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने निशाना साधा है.

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जगदीप धनखड़ को लेकर पोस्ट किया. उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि धनखड़ का यह कदम अप्रत्याशित था और वे उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं. हालांकि, उन्होंने दावा किया था कि जगदीप धनखड़ के इस फैसले के पीछे बड़ी राजनीति हो सकती है. 

निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया
इसपर अब झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने निशाना साधा. उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- "फिल्म में कादर खान जी का रोल चरितार्थ कर रहा है विपक्ष. अभी उनको हटाने का प्रस्ताव लेकर आए थे. कम से कम व्यक्ति के स्वास्थ्य का तो ख्याल रखें."

मीडिया में चल रहीं पुरानी खबरों का दिया हवाला
इस दौरान निशिकांत दुबे ने एक मीडिया आर्टिकल का हवाला देते हुए लिखा, "भारत के विपक्षी दलों ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव रखा था. विपक्षी दलों ने उन पर संसद के उच्च सदन के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका में पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया था. देश के इतिहास में यह इस तरह का पहला कदम था."

जयराम रमेश ने क्या कहा था?
जयराम रमेश ने लिखा था, "उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति का अचानक इस्तीफा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही अकल्पनीय भी है. शाम में मैं उनके साथ था, वहां कई अन्य सांसद भी साथ थे, शाम 7:30 बजे मेरी उनसे फोन पर बातचीत भी हुई थी." जयराम रमेश ने दावा किया है कि निःसंदेह जगदीप धनखड़ को अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए लेकिन यह भी स्पष्ट है कि उनके इस बिल्कुल अप्रत्याशित इस्तीफे के पीछे जो दिखाई दे रहा है, उससे कहीं अधिक है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget