एक्सप्लोरर

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो का दावा, 'सरकार में सब ठीक, एकजुट हैं विधायक-मंत्री'

Jharkhand Politics: कांग्रेस झारखंड अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गठबंधन सरकार में एकता का दावा किया है. उन्होंने भ्रामक खबरों को राजनीतिक लाभ के लिए फैलाने का आरोप लगाया.

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार (21 जुलाई) को कहा कि सरकार में गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी विधायक और मंत्री एकजुट हैं. कमलेश ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से संगठन और मंत्रियों के बारे में भ्रामक जानकारी प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह द्वारा अधिकारियों के सामने धरना देने और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे द्वारा रिम्स अस्पताल का निरीक्षण करने के बारे में भ्रामक खबर फैलाई गई थी. भ्रामक जानकारी से राजनीतिक लाभ उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं.’’

'विधायक और मंत्री सहित सभी एकजुट हैं'

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार पूरी तरह एकजुट है. कमलेश ने कहा, ‘‘गठबंधन सहयोगियों के बीच सब कुछ ठीक है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में विधायक और मंत्री सहित सभी एकजुट हैं.’’

उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे उठाना सरकार के प्रति गुस्से की अभिव्यक्ति नहीं बल्कि जनता की आवाज है, जिसे कांग्रेस जिम्मेदारी से पूरा करती है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ सरकार जनता के मुद्दों को सुलझाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश करती है.’’

सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में लेंगे भाग

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का ओबीसी प्रकोष्ठ 25 जुलाई को नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' आयोजित करने जा रहा है. कमलेश ने कहा कि झारखंड के सभी जिलों से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.

सभी पंचायत और नगर कमेटी होगी गठित: प्रदेश अध्यक्ष

केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य के सभी जिले में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसके बाद 15 अगस्त तक कांग्रेस पंचायत और शहरी निकाय में वार्ड स्तर पर कमेटी के गठन का काम पूरा कर लेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget