एक्सप्लोरर

'Gen Z भ्रष्टाचार के खिलाफ, आपको क्यूं नहीं भगाएगा', राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार

Jharkhand News: राहुल गांधी के Gen-Z वाले पोस्ट पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि Gen-Z भारत को हिंदू राष्ट्र क्यूं नहीं बनाएगा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (18 सितंबर) को कहा कहा कि देश के Gen-Z वोट चोरी को रोकेंगे और संविधान को बचाएंगे. इस पर बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि Gen-Z परिवारवाद के खिलाफ है. वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, आपको क्यूं नहीं भगाएगा?

बीजेपी सांसद ने पलटवार में क्या कुछ कहा?

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि आप देश छोड़ने की तैयारी करिए. निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा, "Gen Z परिवारवाद के खिलाफ है. वह नेहरु जी,इंदिरा जी,राजीव जी,सोनिया जी के बाद राहुल जी को क्यूं बर्दाश्त करेगा?"

गौरतलब है कि राहुल गांधी 'वोट चोरी' के आरोपों के साथ चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. इसी कड़ी में उन्होंने Gen Z का जिक्र किया और कहा कि वो संविधान और वोट की चोरी को रोकेंगे. कांग्रेस सांसद ने कहा कि वो Gen Z के साथ हमेशा खड़े रहेंगे.

नेपाल में Gen Z ने किया सत्ता परिवर्तन

Gen Z शब्द ने बीतों दिनों देश-दुनिया में चर्चा का विषय रहा. नेपाल में Gen Z ने ऐसा आंदोलन किया कि वहां 'तख्तापलट' ही होगा गया. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा. नेपाल में Gen Z के प्रदर्शन के दौरान ऐसी हिंसा भड़की की भारत के पड़ोसी राज्य को करोड़ों का नुकसान हुआ. प्रदर्शनकारी युवाओं ने न सिर्फ वहां की संस्थाओं को जलाकर राख कर दिया बल्कि हिंसा में कई लोगों की मौत भी हुई.

Gen Z क्या है?

Gen Z (Generation Z) नई पीढ़ी को कहा जाता है. इसमें वो शामिल हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ. नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर Gen Z ने आंदोलन किया जिसने वहां की सियासत को पूरी तरह से हिला डाला.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget