एक्सप्लोरर

धनबाद: आवासीय विद्यालय में भगवान भरोसे सैकड़ों अनाथ, ताला लगाकर चला जाता है गार्ड, जानें पूरा मामला

Dhanbad News: धनबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों अनाथ बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे है. अक्सर गार्ड बच्चों को स्कूल के अंदर बंद कर ताला लगाकर चला जाता है.

Jharkhand News: अनाथ बच्चों की बेहतर देखभाल हो और उन्हें अच्छी शिक्षा मिल सके, इस उद्देश्य से धनबाद जिले में एकमात्र आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है. इसको लेकर सरकारी स्तर पर तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन आवासीय विद्यालय में जब एबीपी न्यूज ने जायजा लिया तो यहां अध्ययनरत बच्चे स्कूल में कैद मिले. स्कूल के मुख्य और पीछे के गेट पर ताला लगा था. 

बच्चे अंदर चहलकदमी करते नजर आए. स्कूल का नजारा देखकर तो हर कोई यही कहेगा मानो यह अनाथ बच्चों का आवासीय विद्यालय नहीं बल्कि बच्चों का जेल हो. कैद की बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि स्कूल के अंदर बच्चों को छोड़कर अन्य कोई भी मौजूद नही था. बच्चों से पूछने पर पता चला कि गार्ड ताला लगाकर किसी काम गया है. 

100 से ज्यादा बच्चे आवासीय विद्यालय में करते हैं पढ़ाई
धनबाद जिले में स्थित हीरापुर अभया सुंदरी बालिक विद्यालय के कैंपस में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय है. इस आवासीय विद्यालय में एक सौ से अधिक अनाथ बच्चे यहां रहकर पढ़ाई करते हैं. शाम चार बजे के करीब जब स्कूल की पड़ताल की तो पाया गया कि मुख्य गेट पर ताला लगा था. बच्चों से पूछने पर बताया गया कि स्कूल के अंदर कोई नही है. गार्ड ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया हैं. हालांकि बच्चों ने यह भी कहा कि गेट पर लगे ताले की चाबी गार्ड यहीं रखकर गया हैं. जिले के टुंडी के रहने वाले दसवीं कक्षा के एक छात्र ने बताया कि स्कूल में दसवीं तक पढ़ाई होती है. 

वहीं आवासीय विद्यालय की विस्तृत जानकारी लेने के लिए शिक्षा विभाग से जानकारी लेने की कोशिश की गई. लेकिन जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने इस मामले पर बात करने से इनकार कर दिया और मौखिक जानकारी देने के लिए एडीपीओ विजय कुमार को अधिकृत कर दिया. 

क्या कहते हैं ADPO विजय कुमार?  
एडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि यह सरकारी आवासीय विद्यालय है. समग्र शिक्षा अभियान के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय संचालित है. यहां एक स्थाई और चार प्रतिनियुक्त शिक्षक हैं. कुल मिलाकर पांच शिक्षक बच्चों के पठन पाठन के लिए हैं. इसके अलावा एक रसोइया, एक लेखपाल और एक गार्ड की भी नियुक्ति आवासीय विद्यालय में की गई हैं.

पहली कक्षा से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई यहां होती है. अनाथ बच्चों को यहां आवासित कर शिक्षा की व्यवस्था की गई है. विजय कुमार को आवासीय विद्यालय के मुख्य गेट और पीछे की गेट पर ताला लगाकर बाहर चले जाने की बात बताई. इस पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी. जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने कार्रवाई की बात कही
वहीं, मामले को लेकर जब बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रांची पहुंचने के बाद एक टीम गठित की जाएगी. डीसीपीयू,सीडब्ल्यूसी और शिक्षा विभाग के अधिकारी टीम में रहेंगे. इस मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Dumka News: झारखंड के सरकारी स्कूल के मिड डे मील में गिरी छिपकली, 65 बच्चों की तबीतय बिगड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget