एक्सप्लोरर

NEET UG Exam 2023: झारखंड के इन शहरों में NEET परीक्षा आज, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये नियम

Jharkhand: स्टूडेंट्स को पर्स, जूता, बेल्ट, ज्वेलरी ना पहन कर आने और ड्रेस कोड के तौर पर सामान्य कपड़े पहनकर आने का सुझाव दिया गया है. लड़कियों को कढ़ाई वाले कपड़ों को पहन कर जाने की मनाही है.

NEET UG Exam 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी 2023 की परीक्षा आज आयोजित की गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों के लिए एनटीए की ओर से कई गाइडलाइन्स भी जारी किए गए हैं. नीट परीक्षा के लिए लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड जारी किये गये हैं. वहीं परीक्षा का आयोजन पेन-पेपर मोड में होगा. देश में करीब 19 लाख अभ्यर्थियों के लिए कुल 499 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसके साथ ही नीट यूजी 2023 के लिए रांची में 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. 

वहीं धनबाद के 6 और जमशेदपुर के 5 केंद्रों पर आज यूजी नीट की परीक्षा है. जबकि देवघर में 2 और कोडरमा में 1 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पेन-पेपर मोड पर होनेवाली लिखित परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी. हालांकि, परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे ही परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने को कहा गया है. परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से दो घंटे पहले से प्रवेश मिलेगा. वहीं दोपहर 01:30 बजे के बाद इंट्री बंद हो जायेगी. परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन में जमा किये गये फोटो) के साथ पहुंचना है. साथ ही आधार कार्ड, पैनकार्ड या पासपोर्ट और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट जरूरी है. केंद्र पर डिजिटल उपकरण लाने की मनाही है. 

लड़के-लड़कियां नहीं जा सकते ये कपड़े पहन कर
इसके साथ ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर पर्स, जूता, बेल्ट, ज्वेलरी ना पहन कर आने और ड्रेस कोड के तौर पर सामान्य कपड़े पहनकर आने का सुझाव दिया गया है. लड़कियों को भारी-भरकम कढ़ाई वाले कपड़ों को पहन कर जाने की मनाही है. आधी बांह के कपड़े पहन सकती हैं. हाई हील्स वाले जूते-चप्पल या सैंडल पहन कर परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा, वे चप्पल या सैंडल पहन सकती हैं. इसके अलावा लड़कियों को परीक्षा केंद्र पर झुमके, हार, कंगन, पेंडेंट जैसे गहने यानी मेटल की चीजों को पहन कर जाने से मना किया गया है. वहीं लड़के हाफ बाजू की शर्ट या टी-शर्ट, ट्राउजर और साधारण पैंट पहन सकते हैं. उन्हें फुल बाजू की शर्ट या टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा पहनने की मनाही है. सभी परीक्षा केंद्रों पर खास तौर पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है.

धनबाद में बने परीक्षा केंद्र

1. डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर 2. गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल

3. झरिया में इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग 4. डीएवी पब्लिक स्कूल लोदना

5. बलियापुर में झारखंड पब्लिक स्कूल

6. चिरकुंडा में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल

जमशेदपुर में बने परीक्षा केंद्र

1. एआइडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस बारीडीह

2. डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर

3. जमशेदपुर पब्लिक स्कूल बारीडीह

4. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को

5. बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल कदमा

देवघर में बने परीक्षा केंद्र

1. गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, सातर

2. जसीडीह पब्लिक स्कूल

कोडरमा में बना परीक्षा केंद्र

1. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया

यह भी पढ़ें: IAS Chhavi Ranjan: झारखंड लैंड स्कैम मामले में IAS छवि रंजन निलंबित, ईडी ने किया था गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget