एक्सप्लोरर

Jharkhand: मुहर्रम जुलूस के दौरान झड़प में घायल हुए व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में पुलिस तैनात

Jharkhand Muharram Clash: झारखंड के पलामू में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई झड़प में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने क्षेत्र में तैनाती बढ़ा दी है.

झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़प में घायल एक व्यक्ति की रविवार (13 जुलाई) को अस्पताल में मौत हो गई. मृतक की पहचान गुलबास अंसारी के तौर पर की गई है. हिंसक झड़प में घायल होने के बाद अंसारी पिछले एक हफ्ते से मेदिनीनगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती था. यह झड़प 6 जुलाई को तब हुई थी जब जुलूस के मार्ग से गुजरते हुए दो समुदाय आपस में भीड़ गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे. 

4 घायलों में से 1 की हालत गंभीर थी- DIG
उप महानिरीक्षक (पलामू रेंज) नौशाद आलम ने पीटीआई को दिए बयान में बताया कि घटना में घायल 4 व्यक्तियों में से एक की हालत गंभीर थी, जिसे बेहतर इलाज के लिए विशेष देखरेख में रखा गया था. रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की मौत के बाद पुलिस अब दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धाराएं भी जोड़ेगी.

घटना के बाद क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू 
घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने क्षेत्र में तनाव को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी थी, जो अब तक प्रभावी है. यानी किसी भी तरह की रैली, जुलूस और धरना प्रदर्शन पर पूरी तरह से मना है. पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या फिर से तनाव को फैलने से रोका जा सके. स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं. प्रशासन ने कहा है कि दोषियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना ने एक बार फिर त्योहारों के दौरान समुदायों के बीच संवाद की आवश्यकता को रेखांकित किया है ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
Embed widget