एक्सप्लोरर

Naxal Encounter: मारा गया नक्सली कमांडर! 10 लाख का इनामी भी गिरफ्तार, पुलिस और नक्सलियों के बीच रात भर चली मुठभेड़

Jharkhand Naxal Encounter: माओवादी मनीष यादव बिहार के इलाके का अंतिम टॉप कमांडर था. मनीष यादव बूढ़ा पहाड़ में पिछले एक दशक से सक्रिय था. उस पर सीआरपीएफ जवानों की हत्या का भी आरोप है. 

Latehar Naxal Encounter Jharkhand: झारखंड के लातेहार इलाके में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार तड़के लोकल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली. दरअसल, 26 मई को लातेहार के महुआडांड़ मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी बदमाश कमांडर मनीष यादव को सुरक्षबलों ने ढेर कर दिया. लातेहार पुलिस और सुरक्षा बलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. 

इसी के साथ बिहार में माओवादियों का ट्रेनिंग सेंटर बूढ़ा पहाड़ का किला भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. मनीष यादव बिहार के गया के छकरबंधा का रहने वाला था.

बूढ़ा पहाड़ में बिहार का अंतिम टॉप कमांडर था मनीष यादव 

मनीष यादव बिहार के इलाके का अंतिम टॉप कमांडर था. मनीष यादव बूढ़ा पहाड़ में पिछले एक दशक से सक्रिय था. माओवादियों के दस्ते में मनीष यादव साधारण कैडर से जुड़ा था, लेकिन धीरे-धीरे वह माओवादियों का सब जोनल कमांडर बन गया. जिस इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, उसी इलाके में मनीष का ससुराल भी है.

50 से अधिक नक्सल हमले का आरोपी है मनीष यादव

मनीष यादव झारखंड के लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा सहित बिहार के गया और औरंगाबाद में 50 से अधिक नक्सल हमले का आरोपी है. मुख्य रूप से बिहार के इलाके में मनीष यादव सक्रिय था. बाद में वह बूढ़ा पहाड़ के इलाके में माओवादियों के दस्ते का सदस्य बन गया था. 

चर्चित कटिया मुठभेड़, जिसमें सीआरपीएफ जवान के पेट में बम प्लांट किया गया था और 13 जवान शहीद हुए थे. इस घटना का मनीष यादव आरोपी रहा है. साल 2018-19 में गढ़वा के पोलपोल नक्सल हमला हुआ था. इस हमले में छह जवान शहीद हुए थे. इस घटना का भी मुख्य आरोपी मनीष यादव रहा है.

1 करोड़ इनामी देव कुमार का बॉडीगार्ड था मनीष यादव

मुठभेड़ में मार गया इनामी नक्सली मनीष यादव कभी एक करोड़ के इनामी देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद का बॉडीगार्ड हुआ करता था. अरविंद के साथ एक-47 लिए हुए मनीष यादव का तस्वीर भी वायरल हुआ था. साल 2018 में बूढ़ा पहाड़ इलाके में बीमारी से अरविंद की मौत हो गई थी. 

अरविंद की मौत के बाद मनीष यादव बूढ़ा पहाड़ इलाके में बना रहा और बाद में वह सब जोनल कमांडर बन गया. मनीष यादव बूढापहाड़ से लेकर बिहार के छकरबंधा कॉरिडोर का सबसे बड़ा कुरियर था.

तीन दशक से बूढ़ा पहाड़ पर बिहारी लीडरशिप का था कब्जा

झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर मौजूद बूढ़ा पहाड़ का इलाका माओवादियों का ट्रेनिंग सेंटर रहा है. बूढ़ा पहाड़ में तीन दशक तक बिहार की लीडरशिप हावी रही है. 

साल 2018 तक बिहार के जहानाबाद के रहने वाले देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद बूढ़ा पहाड़ का इंचार्ज हुआ करता था. अरविंद की मौत के बाद आंध्र प्रदेश के रहने वाले सुधाकरण इसका कमांडर बना था. सुधाकरण के बाद बिहार के रहने वाले मिथिलेश मेहता, विमल यादव, नवीन यादव और सौरव उर्फ मारकस बाबा बूढ़ा पहाड़ का इंचार्ज बना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Indigo Flight: आसमान में 'आपातकाल', यात्री बेहाल...सुलगते सवाल | Janhit | Chitra Tripathi | Delhi
Sandeep Chaudhary: IndiGo को लेकर बढ़ी हलचल....पूरा देश परेशान!| Seedha Sawal | Indigo News
Indigo Flight News Today: कैंसिल उड़ान...पब्लिक परेशान! | ABP Report | ABP News
Indigo Flight Ticket Cancellation: इंडिगो की गलती.. भुगत रहे यात्री! | Mahadangal With Chitra
Khabar Gawah Hai: रुकी इंडिगो की उड़ान, यात्री परेशान! | IndiGo Flights Cancellations | DGCA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
नेटफ्लिक्स ने उसे बहुत महंगे दामों में खरीद लिया है जिसकी फिल्में आप सैकड़ों बार देख चुके होंगे
नेटफ्लिक्स ने उसे बहुत महंगे दामों में खरीद लिया है जिसकी फिल्में आप सैकड़ों बार देख चुके होंगे
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
Embed widget