एक्सप्लोरर

Jharkhand: 'कांग्रेस गरीबों के हक में काम करती है और बीजेपी अडानी जैसे दोस्तों के लिए', पीएम मोदी पर हमलावर दिखे मल्लिकार्जुन खरगे

Jharkhand Politics: झारखंड में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर दिखे.

Mallikarjun Kharge On PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. झारखंड के दुमका में शनिवार को खरगे ने कहा कि गठबंधन सरकार को हर जगह गिराया जा रहा है. झारखंड में भी कोशिश जारी है. उन्होंने अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने यहां आकर कोशिश की थी. झारखंड गठबंधन सरकार सही काम कर रही है. लेकिन बीजेपी सरकार लोकतांत्रिक तरीके से सरकार चलाना नहीं चाहती. इतना ही नहीं इस दौरान खरगे पीएम मोदी पर भी हमलावर दिखे.

उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा ''पीएम अहंकार की बात करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो अहंकार आया है वह नुकसानदायक है. किसी एक व्यक्ति के हाथ में सत्ता और पैसे दोनों नहीं देना चाहिए. ये लोकतंत्र के लिए खतरा है जैसा कि आज हो रहा है.''

खरगे ने लोगों से अह्वान किया कि हम सबको मिलकर लोकतंत्र को बचाना है. उन्होंने कहा ''राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बहुत सफल हुई है. बीजेपी लोकतांत्रिक तरीके से सरकार नहीं चलाना चाहती. विपक्ष का मजाक उड़ाना, छाती ठोक ठोक कर बात करना, मैने पहले कभी ऐसा नहीं देखा.'' 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसबीआई और एलआईसी का पैसा अपने मित्र अदाणी को गलत तरीके से दिया. यह देश के आम आदमी का पैसा है, जिसके डूबने का खतरा पैदा हो गया है. संसद में इस पर सवाल उठे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देना तो दूर, अडानी का नाम तक नहीं लिया. उन्होंने झूठ और प्रपंच की सारी हदें पार ली हैं.

खड़गे शनिवार को झारखंड के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गुमानी (श्रीकुंड) हाईस्कूल मैदान में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे. 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ''देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. रसोई गैस का सिलिंडर तक भरवाने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं. देश में 71 हजार स्कूलों को बंद करा दिया. ये जो बार-बार गरीबों की बात करते हैं, लेकिन वो गरीबों को खत्म करने में लगे हैं. मैंने संसद में गरीबों की बात की तो हमारे भाषण को असंसदीय कह दिया. हम देश में किसानों के लिए लड़ रहे हैं, मजदूरों के लिए लड़ रहे हैं. लेकिन भाजपा अपने दोस्तों के लिए काम कर रही है.''

खड़गे ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, उसने बड़े काम कर दिखाए हैं. हम एकजुट होकर चलेंगे तो पीएम मोदी को दिखा देंगे कि हम उनकी मनमर्जी के खिलाफ हैं.

झारखंड में इस अभियान की शुरुआत को लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरूआत के रूप में देखा जा रहा है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री, विधायक, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी, 24 जिलों के अध्यक्ष, जिला कमेटी और कार्यकर्ता शामिल हुए. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले के अभियान के तहत हम लोग हर घर तक पहुंचेंगे. लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की कमियों, महंगाई, बेरोजगारी से अवगत करायेंगे.

इसे भी पढ़ें:

झारखंड में रेल ट्रैक जाम, ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित, एक दर्जन ट्रेनें कैंसिल, कइयों का रूट डायवर्ट, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget