एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: BJP प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही गरजे बाबूलाल मरांडी, कहा- 'चुप नहीं, एक्टिव रहने का टाइम...'

Lok Sabha Elections 2024: बाबूलाल मरांडी ने BJP कार्यकर्ताओं से कहा कि, केंद्र की नौ सालों की उपलब्धियों के साथ-साथ राज्य में बीजेपी सरकारों की उपलब्धियों को जनता के बीच रखें.

Jharkhand News: झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए तैयारियां और तेज कर दी है. दरअसल, बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, अब चुप रहने का समय नहीं है, कार्यकर्ता सक्रिय और जागरूक रहें. किसी घटना पर विरोध-प्रदर्शन या आंदोलन के लिए प्रदेश नेतृत्व के आदेश का इंतजार न करें. जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, विधायक या सांसद को सूचित कर घटनास्थल पर जाएं. शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन करें. बीजेपी से लोगों को भरोसा है, राज्य सरकार से लोगों की जो उम्मीद थी वह समाप्त हो गई है. बीजेपी के प्रति जो विश्वास है उस पर खरा उतरें.

एक्शन मोड में आए बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि, केंद्र की नौ सालों की उपलब्धियों के साथ-साथ राज्य में बीजेपी सरकारों की उपलब्धियों को जनता के बीच रखें. आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड बनाने में सहयोग करें. कार्यकर्ता अधिकारी को बोलने से अच्छा खुद साथ लेकर जाएं और काम कराएं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोयला, पत्थर, जमीन व खनिज लूटा है. भ्रष्टाचार के मामले कार्यकर्ता उठाएं, सरकार घटनाओं के रोकथाम में विफल साबित हो रही है. वहीं मौके पर सांसद समीर उरांव ने कहा कि बीजेपी पर जो आरोप लगाने हैं वह बड़ी चुनौती है. उसका सामना करते हुए आगे बढ़ना है.

2024 में भी बनेगी डबल इंजन की सरकार
केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्ण देवी ने इस मौके पर कहा कि, 2024 में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनेगी. केंद्र में जहां नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. वहीं झारखंड में बीजेपी की सरकार होगी. बीजेपी पूर्व सांसद और सूबे में सीनियर लीडर कड़िया मुंडा ने कहा कि, बाबूलाल मरांडी सभी को साथ लेकर मिशन 2024 के लक्ष्य को पूरा करें. इस लक्ष्य तक पहुंचने में सभी नेता-कार्यकर्ता भी उनका सहयोग करें. संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कार्यकार्ताओं से कहा कि बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता टिफिन के साथ मीटिंग करेंगे. 16 जुलाई यानी आज राज्य भर में जिला, प्रखंड, मंडल ले लेकर शक्ति केंद्र की कमेटी टिफिन के साथ मीटिंग हुई. बता दें कि, अभी तक 29 हजार में 22 हजार बूथों का गठन कर लिया गया है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget