एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को चेताया, 'भाजपा को हल्के में न लें, डुमरी हमारे लिए लिटमस टेस्ट'

Jharkhand: सीएम ने कहा कि, जनसमस्याओं को दूर करने के लिए सरकार जल्द आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को शुरू करेगी. प्रखंड से पंचायत स्तर तक शिविर लगाकर पार्टी जनता को सरकार की उपलब्धियां बताएगी.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड तैयारियां तेज हो गईं है. ऐसे में अब झामुमो ने भी चुनावी तैयारी में कूदने का फैसला किया है. साथ ही कार्यकर्ताओं को चेताया है कि, बीजेपी को हल्के में न लें. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि, विरोधी के पास संसाधन भी है और चालाकी भी, कब किस हद तक जा सकता है, अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. वह हर वक्त चुनावी मोड में रहता है. इसलिए क्षेत्र में जाएं, सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं, उन्हें यह भी बताएं कि किस तरह बीजेपी ने ओबीसी आरक्षण हो या सरना धर्म कोड फंसा कर रखा है.

इसके साथ ही सीएम ने डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी नेताओं-कार्यकर्ताओं को आगाह किया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह हमारे लिए लिटमस टेस्ट है. 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से पार्टी 35-40 हजार के अंतर से जीती थी, इसबार आंकड़े को बढ़ाइए. दरअसल, सीएम सोरेन मंगलवार को झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति की विस्तारित बैठक को संबोधित कर रहे थे. पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेता थे.

आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम फिर

सीएम ने कहा कि, जनसमस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से सरकार जल्द आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को नये स्वरूप में शुरू करेगी. प्रखंड से पंचायत स्तर तक शिविर लगाकर पार्टी जनता को सरकार की उपलब्धियां बताएगी. बैठक में चाईबासा जिलाध्यक्ष समेत अन्य ने पार्टी पर चाईबासा लोस सीट से चुनाव लड़ने पर जोर दिया. इसके साथ ही चतरा व लोहरदगा लोस सीट पर भी दावेदारी पेश की.

संगठन की मजबूती व विस्तार पर जोर

वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने कहा कि, बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया गया. 50 लाख नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया. चाईबासा लोकसभा सीट पर जिला कमेटी ने अपनी भावना पार्टी को बताई है. झारखंड में झामुमो बड़े भाई की भूमिका में है और वह इसका फर्ज भी निभाएगा. कौन पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी, इसपर निर्णय महागठबंधन के नेता लेंगे.

ये भी पढ़ें- यूनिफॉर्म सिविल कोड देश के लिए क्यों जरूरी? पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा- 'PM के बयान के पीछे सियासी मंशा, देश में फैल सकती है हिंसा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget