एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में 'पीआईएल मैन' के घर पर कोलकाता पुलिस का छापा, चल-अचल संपत्ति का खुलासा

Kolkata Police Raid PIL Man: झारखंड में 'पीआईएल मैन' के नाम से चर्चित अधिवक्ता राजीव कुमार के रांची स्थित ठिकानों पर कोलकाता पुलिस ने रेड की. छापेमारी में बड़े पैमाने पर चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ.

Kolkata Police Raid PIL Man: झारखंड में 'पीआईएल मैन' के नाम से चर्चित अधिवक्ता राजीव कुमार के रांची स्थित ठिकानों पर कोलकाता पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में बड़े पैमाने पर निवेश, प्रापर्टी और नकद लेन देन के साक्ष्य हाथ लगे हैं. राजीव कुमार को बीते 31 जुलाई को कोलकाता में 50 लाख रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया गया था. गुरुवार की शाम कोलकाता पुलिस की टीम ने झारखंड पुलिस के सहयोग से राजीव कुमार के गौरीशंकर नगर स्थित आवास और दफ्तर पर रेड डाली. तुपुदाना स्थित भाई के राइस मिल में भी लगभग सात घंटे तक छापामारी की गई. रात करीब एक बजे तक चले सर्च अभियान में पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी के दस्तावेज सहित कई डिजिटल सबूत बरामद किये. 

पीआईएल मैन के नाम से चर्चित वकील की संपत्ति का खुलासा 

बताया गया है कि कोलकाता पुलिस को छापामारी के दौरान रांची में 7 एकड़ का फार्म हाउस, दिल्ली में फ्लैट, नोएडा, ग्रेटर कैलाश सहित कई जगहों पर 16 फ्लैट और कई अन्य चल-अचल प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले. पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप, आईपैड, डायरी और कई डिजिटल साक्ष्य भी खंगाले हैं. कोलकाता पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कई पीआईएल के एवज में लेनदेन की थी. बताया जा रहा है कि इससे जुड़े कुछ चैट भी पुलिस ने निकाले हैं. गौरतलब है कि अधिवक्ता राजीव कुमार पर पीआईएल को मैनेज करने के एवज में 10 करोड़ मांगने का आरोप है.

कोलकाता व्यवसायी से 1 करोड़ में डील को किया था फाइनल

उन्होंने कथित तौर पर कोलकाता निवासी अमित अग्रवाल नामक व्यवसायी के खिलाफ दायर पीआईएल को मैनेज करने के बदले एक करोड़ में डील फाइनल की. डील की पहली किस्त के रूप में उन्होंने व्यवसायी से 50 लाख रुपये लिये, तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सनद रहे कि अधिवक्ता राजीव कुमार ने ही झारखंड हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता शिवशंकर शर्मा की ओर से दो पीआईएल फाइल कर रखी है. याचिका में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और करीबियों के खिलाफ जांच की मांग की गई है. राजीव कुमार के नाम झारखंड हाईकोर्ट में अब तक सैकड़ों पीआईएल दाखिल करने का रिकॉर्ड है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget