एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A की रैली में कल्पना सोरेन का भाषण, कहा- 'हेमंत सोरेन भले ही जेल में लेकिन...'

Kalpana Soren on Hemant Soren: कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में लोगों को खरीदकर सरकार तोड़ी गई लेकिन झारखंड में कितनी भी शक्ति आ जाए वहां की सरकार को हिला नहीं पाई.

Kalpana Soren in I.N.D.I.A Mega Rally: मुंबई में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन की रैली को कल्पना सोरेन ने संबोधित किया. झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपने पति का संदेश लेकर वहां पहुंचीं. मुंबई के शिवाजी पार्क की रैली में उन्होंने कहा कि भले ही आज झारखंड का वो कद्दावर नेता जेल में है लेकिन लेकिन आने वाला समय और आने वाला चुनाव ये दिखा देगा कि झारखंड में अब भाजपा का कमल कभी नहीं खिलेगा. वहां अगर रहेगा तो महागठबंधन की सरकार रहेगी.

कल्पना सोरेन ने कहा कि ये अलग-अलग विचारों के साथ बना हुआ हमारा इंडिया गठबंधन है. महाराष्ट्र में लोगों को खरीदकर सरकार तोड़ी गई. लेकिन झारखंड में कितनी भी शक्ति आ जाए वहां की सरकार को हिला नहीं पाई. जिस षड्यंत्र से मेरे पति को जेल में डालने का प्रयास किया गया. आने वाले समय में और लोगों के नाम आने वाले हैं. आपको डरना नहीं है. झारखंड झुकेगा नहीं. इंडिया झुकेगा नहीं और इंडिया रुकेगा नहीं. 

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैं राहुल गांधी का बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं. उन्होंने अपना पसीना बहाकर लोगों को साथ में जोड़ा. उन्होंने मणिपुर की उस धरती को चुना जहां उस समय आग लगी हुई थी. मैं एक आदिवासी वर्ग से आती हूं. उस समय मणिपुर का जो हाल हो रहा था खासकर के महिलाओं का जो हाल हो रहा था उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था. आज भी वहां की राज सरकार मूक है. केंद्र सरकार मूक है. लेकिन राहुल गांधी का हृदय इतना बड़ा है कि उनको वहां की पीड़ा दिखी."

अपने संबोधन में कल्पना सोरेन ने आगे कहा, "मेरे ससुर शिबू सोरेन ने उस समय महाजनों के खिलाफ चुनाव लड़ा था. आज हेमंत सोरेन उसी लड़ाई को लड़ते लड़ते जेल के अंदर चले गए. लेकिन हमारे यहां की महागठबंधन सरकार ने ये दिखा दिया कि झारखंड पीछे नहीं है. झारखंड में सबके लिए योजनाएं हैं, उन्हीं योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री चंपई चाचा अग्रसर हैं. उन योजनाओं को तेजी से बढ़ा रहे हैं."

यह भी पढ़ें: JPSC Paper Leak: JPSC का पेपर लीक होने का आरोप, वीडियो वायरल, झारखंड सरकार पर विपक्ष का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget